फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव बाद ये बदलाव करेगी आम आदमी पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने अभी से चुनाव बाद की तैयारियों पर काम करना शुरू कर दिया है। दरअसल पार्टी को लोकसभा चुनाव के दौरान काफी कुछ सीखने को मिला है।
विज्ञापन


पार्टी इसका फायदा उठाकर एक अहम बदलाव की ओर अग्रसर है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बहुत सोच-समझकर इस बदलाव वाले फैसले को लिया है।

पार्टी नेतओं के मुताबिक इस बदलाव से न केवल पार्टी को फायदा होगा, बल्कि लोगों का पार्टी से जुड़ाव और बढ़ जाएगा।

ये है वो बदलाव

चुनाव बाद आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय का पता बदल जाएगा। हनुमान रोड की जगह कार्यालय सेंट्रल दिल्ली में होगा।

दिल्ली में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसकी तलाश भी शुरू कर दी है। सेंट्रल दिल्ली में ऐसी जगह पर किराये पर दफ्तर की कोशिश की जा रही है जहां की कनेक्टिविटी दुरुस्त हो।

सूत्र बताते हैं कि शीर्ष नेताओं ने कह रखा है कि ऑफिस सेंट्रल दिल्ली में होना चाहिए।

कौन-सा है वो मकान?

दरअसल, आप एक ऐसा ऑफिस ढूंढ रही है जहां, मेट्रो स्टेशन नजदीक हो। ऐसे में सेंट्रल दिल्ली में कई मकान देखे गए हैं।

लेकिन कहीं मेट्रो का संपर्क नहीं है तो कहीं पार्किंग की किल्लत है। लिहाजा अभी ऑफिस फाइनल नहीं हो सका है।

लोकसभा चुनाव खत्म होने तक पार्टी को नया ऑफिस मिल जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

ये है दफ्तर बदलने के पीछे की असल वजह

पार्टी पदाधिकारी बताते हैं कि ऑफिस बदलने की दो वजह हैं। पहला यह कि पुराने ऑफिस का एग्रीमेंट खत्म हो गया है, वहीं इसमें पर्याप्त जगह भी नहीं है।

इससे कई बार बैठकों के लिए कांस्टीट्यूशन क्लब जाना पड़ता है।

यही नहीं, हनुमान रोड पर पार्किंग की भी दिक्कत है। स्थानीय आरडब्ल्यूए तीन बार ऑफिस बदलने की गुजारिश कर चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें