फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP विधायक सिरसा बोले- MCD चुनाव के बाद तितर-बितर हो जाएगी AAP

Mon, 17 Apr 2017 06:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिलली
विज्ञापन
Manjinder Singh Sirsa - फोटो : twitter
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा के राजौरी गार्डन सीट में हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को पटखनी देकर जीत हासिल करने वाले बीजेपी-अकाली दल गठबंधन के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने आप को लेकर तंज कसे हैं। रविवार को उन्होंने कहा कि उपचुनाव में आप की जमानत जब्त हो गई, एमसीडी चुनाव के बाद आप में घमासान शुरू होगा। यह पार्टी पूरी तरह बिखर जाएगी।
विज्ञापन


नवनिर्वाचित विधायक ने कहा, 'राजौरी गार्डन के नतीजे से स्पष्ट हो गया है कि अब लोगों को आम आदमी पार्टी में विश्वास नहीं रहा। लोग ठगा हुए महसूस कर रहे हैं। इसी वजह से लोगों ने इनको सबक सिखाया है। एमसीडी चुनाव में इसी तरह के नतीजे देखने को मिलेंगे।'

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि विधानसभा उपचुनाव से ही 'आप' में हलचल शुरू हो गई है। एमसीडी चुनाव के बाद इस पार्टी में घमासान की शुरुआत होगा। इनके विधायक पार्टी छोड़कर भागने लगेंगे। केजरीवाल की पार्टी पूरी तरह तितर-बितर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

'एमसीडी में बीजेपी की होगी जीत'

Manjinder Singh Sirsa - फोटो : अमर उजाला
सिरसा ने एमसीडी चुनाव में बीजेपी की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस बार के एमसीडी चुनाव में जनता ने पहले से ही मन बना लिया है कि बीजेपी और अकाली दल के प्रत्याशियों को जीताना है।

जनता नाटक नहीं काम चाहती है। इसके लिए बीजेपी ही एक मात्र विकल्प है। उन्होंने कांग्रेस पर बोलते हुए कहा कि इस पार्टी की हालत एमसीडी चुनाव में और साफ हो जाएगी।

बता दें कि दिल्ली के राजौरी गार्डन विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजों में आप को करारा झटका देते हुए बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की। इस सीट पर बीजेपी-अकाली दल गठबंधन के उम्मीदवार मजिंदर सिंह सिरसा ने विजय हासिल की है।

उन्हें  40,602 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की मीनाक्षी चंदेला को 25,950 और आप के हरजीत सिंह को 10,243 वोट मिले। आप उम्मीदवार हरजीत सिंह की जमानत जब्त हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें