फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉट सीट पर AAP बिगाड़ेगी सबका चुनावी गणित

Mon, 10 Mar 2014 08:41 PM IST
एस.एस.अवस्थी/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर सभी पार्टियों के बीच कड़ा मुकाबला होने के आसार बनते जा रहे हैं। नए परिसीमन में पहली बार हुए चुनाव में बसपा ने बाजी मारी थी। इसके बाद जब विधानसभा चुनाव हुए तो वोटों में बहुत बड़ा फेरबदल नहीं हुआ।
विज्ञापन


अब तक के चुनावों में कहीं बसपा और भाजपा में ही टक्कर होती रही है लेकिन कांग्रेस ने एक सीट निकालकर सभी को चौंका दिया था।

इस सीट पर सपा ने फाइट तो की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। लेकिन इस बार आप के आने से इन सभी की चुनावी गणित फेल होने के आसार हैं।

सभी के वोट बैंक पर आप की सेंधमारी

गौतमबुद्घ नगर लोकसभा सीट पर फिलहाल दो नाम फाइनल हुए हैं। नरेंद्र सिंह भाटी सपा से और बसपा से सतीश अवाना प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं। बड़ी पार्टियों में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा होनी है।

इस बार चुनाव में आम आदमी पार्टी भी उभरी है लेकिन उसका उम्मीदवार कौन होगा, इसका इंतजार किया जा रहा है। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि जो भी प्रत्याशी होगा, वह भी सभी बड़ी पार्टियों के वोटों में सेंध लगाएगा।

पिछले विधानसभा के चुनावों में नजर डालें तो उम्मीदवार कोई भी रहा हो, जिसका वोट बैंक है, उसे तो उसका हिस्सा मिला ही है। अगर आप का प्रत्याशी मजबूत हुआ और उसने किसी एक पार्टी के वोट बैंक में सेंध लगा दी तो निश्चित ही यहां की चुनावी गणित फेल भी हो सकती है।

बीजेपी को मोदी की ल‌हर की आस

दिल्ली के नजदीक लोकसभा सीट होने के नाते आप के प्रभाव को अन्य पार्टियों भी अच्छी तरह से समझ रही हैं।

इस बार प्रदेश में सपा की सरकार है, प्रत्याशी नरेंद्र सिंह भाटी को काफी पहले ही टिकट दिया जा चुका है और तभी से वह लगातार प्रचार भी कर रहे हैं। अगर मुस्लिम वोटों ने सपा को तवज्जो दी तो उलटफेर के लिए काफी होगा क्योंकि पिछले विधानसभा में नोएडा शहर में भी सपा का वोट बैंक बड़ा था।

भाजपा से डॉ. महेश शर्मा का नाम सबसे ऊपर है। उन्हें शहरी वोटों पर भरोसा है। इसका फायदा उन्हें विगत विधानसभा के चुनाव में मिला और वे नोएडा से विजयी भी हुए। वहीं नरेंद्र मोदी की लहर भी इस बार फायदा पहुंचा सकती है। पिछले चुनाव में उन्होंने बसपा को अच्छी टक्कर दी थी।
विज्ञापन

पिछले चुनाव के दिलचस्प आंकड़े

अगर बात करें कांग्रेस की तो पिछले विधानसभा में खुर्जा से सीट झटककर सभी को चौंका दिया था और जेवर में भी अच्छा खासा वोट प्रतिशत बढ़ा था। नोएडा और दादरी में ज्यादा अंतर नहीं पड़ा।

गौतमबुद्धनगर लोक सभा 2009 के परिणाम
कुल वोट--------------------- 15,22,397
बसपा- सुरेंद्र सिंह नागर को 2,45,613 (33.24 फीसदी) वोट
भाजपा- डॉ.महेश शर्मा को 2,29,709( 31.08 फीसदी) वोट
सपा- नरेंद्र सिंह भाटी को 1,18,584 (16.05 फीसदी) वोट
कांग्रेस- रमेश चंद्र तोमर को 1,16,230(15.73 फीसदी) वोट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें