पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी अन्य पार्टियों को बुरी तरह पछाड़ मजबूती के साथ उभर कर आ सकती है। यह बात हफपोस्ट सीवोटर सर्वे में निकलकर सामने आई है।
सर्वे के मुताबिक पंजाब विधानसभा की 117 सीटों में से आम आदमी पार्टी करीब 94-100 सीटों पर कब्जा कर सकती है। साथ ही साथ पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री पद के लिए लोगों की पहली पसंद हैं।
कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह इस रेस में दूसरे नंबर पर हैं। सर्वे में शामिल 59 फीसदी लोग केजरीवाल को पंजाब के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में देखना चाहते हैं।
केजरीवाल को सीएम बनाना चाहती है पंजबा की जनता
बादल केजरीवाल और कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : file photo
हफिंगटन पोस्ट और सीवोटर के इस सर्वे के अनुसार 51 फीसदी लोग अरविंद केजरीवाल को, 35 फीसदी अमरिंदर सिंह को और 7 फीसदी सुखबीर सिंह बादल को बतौर मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं।
जहां फरवरी 2016 में किए गए सर्वे के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 94-100 सीटें मिल रही हैं, वहीं अप्रैल 2015 में इसी एजेंसी द्वारा किए गए सर्व में इसे 83 से 89 सीटें मिल रही थीं।
सर्वे के अनुसार कांग्रेस 8 से 14 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रहेगी और भाजपा-अकाली दल गठबंधन 6 से 12 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर रह सकता है।
केजरीवाल नहीं बने सीएम का चेहरा तो होगा नुकसान
विधानसभा में बोलते सीएम केजरीवाल
बता दें कि 2015 के सर्वे में कांग्रेस को 12 से 18 और भाजपा-अकाली दल गठबंधन को 13 से 19 सीटें ही दी गई थीं। इसके साथ ही अगर आज के दिन चुनाव होते हैं तो 48 फीसदी लोग आम आदमी पार्टी को वोट देंगे।
हालांकि, सर्वे में यह भी कहा गया है कि अगर अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री के रूप में पेश नहीं किया जाता है, तो पार्टी के प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है।
पहले चर्चा थी कि मनीष सिसोदिया को दिल्ली का सीएम बनाकर अरविंद केजरीवाल पंजाब की कमान संभालेंगे, लेकिन पार्टी के नताओं ने इससे इनकार किया है।
इस तरह आम आदमी पार्टी के पास पंजाब में मशहूर चेहरा भगवंत मान बचते हैं। भगवंत मान को बेस्ट सीएम उम्मीदवार के रूप में 11 फीसदी लोगों ने पंसद किया है। पिछले साल यह आंकड़ा 26 फीसदी था।