फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट परिसर में मनाया ‘आप’ की जीत का जश्न

Thu, 12 Feb 2015 05:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में आप की जीत का जश्न वकीलों ने बृहस्पतिवार को सेक्टर-12 स्थित कोर्ट परिसर में मनाया। कार्यक्रम के संयोजक आप नेता डीके वर्मा व विशाल नागर ने कहा दिल्ली जीतने के बाद अब आम आदमी पार्टी पूरे देश में अपने संगठन का विस्तार करेगी।
विज्ञापन


इस मौके पर आप के जिला संयोजक आभाष चंदीला व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पुरुषोत्तम डागर भी मौजूद थे। वकीलों ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में दिल्ली जीत एक आम आदमी की जीत है।

वक्ताओं ने कहा कि जल्द ही पूरे जिले में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा ताकि संगठन को और भी मजबूत किया जा सके। वहीं, लक्कड़पुर वार्ड नं. 19 के कार्यकर्ताओं ने भी खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन


इस मौके पर विजय चौहान, सचिन शर्मा, शैलेश अवस्थी, रश्मि मालू, रमा तिवारी, हेमंत, दीपक शर्मा, दिनेश भारद्वाज, प्रवेज खान, लाल सिंह, योगेंद्र कुमार, राजेश राजन, राजेश अहलावत, जगदीश लाल, अजीत, सचिन, राजेश आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें