फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए क्या है LS चुनाव के लिए AAP का गेमप्लान?

Mon, 17 Feb 2014 04:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के एक दिन बाद आम आदमी पार्टी के नेता योगेंद्र यादव ने शनिवार को कहा कि पार्टी 23 फरवरी से अपने लोकसभा चुनाव का प्रचार अभियान शुरू करेगी।
विज्ञापन


योगेंद्र यादव ने कहा कि 23 फरवरी को होने वाली यह रैली हरियाणा के रोहतक में होगी। संवाददाताओं से बात करते योगेंद्र यादव ने कहा कि यह रैली पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि हरियाणा के बाद पार्टी अपनी दूसरी रैली 2 मार्च को उत्तर प्रदेश के कानपुर में करेगी।

हालांकि आम आदमी पार्टी ने शनिवार से ही पूरे देश भर में एंटी कंरप्शन कैंपेन को लेकर झाडू चलाओ यात्रा की शुरुआत कर दी है।

पार्टी के नेता गोपाल राय ने बताया कि देश के 24 राज्यों के 332 लोकसभा क्षेत्रों में अगले 10 दिन में 2500 से ज्यादा जगहों पर यह झाडू यात्रा निकाली जाएगी। हम इस यात्रा के दौरान बीजेपी और कांग्रेस, जिन भ्रष्ट लोगों को बचा रही है, उसका खुलासा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल 2627 झाडू यात्रा में से पार्टी यूपी में 461, हरियाणा में 450, महाराष्ट्र में 300, बिहार में 270 और पंजाब के 174 जगहों पर इस यात्रा को निकालेगी।

यह वह राज्य हैं जहां पार्टी कांग्रेस और बीजेपी पर वार करना चाहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें