फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: राम मंदिर मामले पर हस्ताक्षर अभियान चलाएगी आप

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राम मंदिर घोटाले मामले में रविवार से आम आदमी पार्टी हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा की। अभियान की शुरुआत 12 जुलाई को रोहिणी सेक्टर-10 स्थित जापानी पार्क में सुंदरकांड पाठ के साथ होगी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम तैयार पत्र पर लोगों से हस्ताक्षर कराए जाएंगे।
विज्ञापन

पार्टी मुख्यालय में शुक्रवार को प्रेसवार्ता में केजरीवाल ने कहा कि मंदिर से जुड़े कथित भूमि सौदे, निर्माण कार्यों और चढ़ावे से संबंधित मामलों में गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आने के बावजूद केंद्र सरकार दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें बचाने की कोशिश कर रही है। पूरे मामले में केवल कुछ छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है, जबकि बड़े जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि राम मंदिर से जुड़े कथित भूमि खरीद मामलों, निर्माण कार्यों में कमीशनखोरी और चढ़ावे की चोरी के आरोपों की निष्पक्ष जांच नहीं कराई जा रही है। प्रधानमंत्री को संबोधित पत्र में भी केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि कथित घोटालों और चढ़ावे की चोरी से करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें