आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर कुछ ऐसा किया है, जो किसी को भी सकते में डाल सकते हैं। आप ने एक नया स्टिंग ऑपरेशन करते हुए राजनीनिक गलियारों में सनसनी मचा दी है।
आप के इस स्टिंग में कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को सीधे-सीधे निशाना बनाया गया है। जिसके बाद से राहुल की एक रैली विवादों में घिर गई है।
आम आदमी पार्टी ने वीडियो जारी करते हुए मीडिया को भी उपलब्ध करा दिया है। आम आदमी पार्टी पहले भी ऐसे स्टिंग ऑपरेशन करके कई खुलासे करती रही है।