फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ने छेड़ी जंग, निशाने पर जगदीश मुखी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में चुनाव होने के रास्ते साफ होते ही सोशल नेटवर्किंग साइट पर आप के समर्थकों की बाढ़ सी आ गई है। बड़ी संख्या में आप समर्थक भाजपा के खिलाफ सोशल मीडिया पर उतर आए हैं।
विज्ञापन


आप के समर्थक जो पहले से चुनाव कराने के पक्ष में हैं ने सोशल मीडिया पर केजरीवाल के सामने भाजपा के जगदीश मुखी को लेकर तुलना शुरू कर दी है। इसके बाद से ही दिल्ली चुनाव केजरीवाल बनाम जगदीश मुखी हो गया है।

हालांकि आप के लिए दिल्ली चुनाव जीतना इतना आसान नहीं है। आप का सरकार में रहने के दौरान दिखा ढुलमुल और गैरजिम्मेदाराना रवैया ने पार्टी के आधार को हिला कर रख दिया है।
विज्ञापन


यही वह कारण था, जिसने लोकसभा चुनावों में आप की दुर्दशा कर दी। आप की तुलना में उसकी विरोधी भाजपा ने न केवल लोकसभा चुनाव जीता बल्कि महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव भी जीत लिया।

आप ने मजबूत किया पुराना आधार

सूत्रों का कहना है कि आप अपना जनाधार मजबूत करने के लिए जुलाई से ही काफी कड़ी मेहनत कर रही है। आप ने अपने महत्वपूर्ण वोट बैंक जेजे क्लस्टर और अवैध कॉलोनियों में दोबारा अपनी पकड़ मजबूत की है। इसके साथ ही उसे कांग्रेस के मुस्लिम वोट मिलने के भी आसार हैं।

सूत्रों का कहना है कि इस बार आप के घोषणापत्र में उपलब्धियों की जगह आरडब्लूए को वैधानिक अस्तित्व दिलाने के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर आदि की बात होगी। 2013 की ही तरह आम आदमी पार्टी रोजाना लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं जानेगी।
विज्ञापन

रुठे लोगों को मनाने में जुटी आप

एक सीनियर आप सदस्य ने बताया कि आप के सरकार से इस्तीफा देने के बाद सबसे ज्यादा मध्यवर्ग निराश हुआ था। अब आप जनता और अपने बीच की खाई को पाटने की कोशिश कर रही है।

इसकी शुरूआत आप ने मोहल्ला सभाओं से की, जिसमें उसने विधायक निधि को कैसे खर्च किया जाए उसके बारे में लोगों से पूछा। आप सदस्य का ये भी कहना है कि पार्टी को भरोसा है कि बहुत से हमारे समर्थक जिन्होंने लोकसभा चुनाव में शायद बीजेपी को वोट दिया था अबकी हमें देंगे।

एक सूत्र के अनुसार पार्टी लोगों तक यह भी संदेश पहुंचाने की कोशिश कर रही है कि बीजेपी के लाख प्रयासों के बाद भी आप में दरार नहीं आई। इस तरह वह लोगों में सकारात्मक संदेश पुहंचाना चाहती है।

आप दावा करती है कि उसने अपने उम्मीदवार पहले से ही चुन लिए हैं। इसमें वह अपने 6 लोकसभा उम्मीदवारों को भी टिकट देने पर विचार कर रही है। यह सभी पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें