किरण बेदी के सार्वजनिक बहस से इंकार के बाद उठ रहे स्वरों को दबाने के लिए भाजपा ने आज प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की। इस प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि आप केवल 3डी का नाम है। वह 3डी हैं धरना, ड्रामा और डीबेट।
वहीं संबित पात्रा ने कहा कि भाजपा का मतलब भी 3डी ही है। लेकिन अर्थ बदल जाता है। हम जिस 3डी के तहत काम करते हैं उसका मतलब डेवलपमेंट, डेमोक्रेसी और डिलीवरी है।
पात्रा ने कहा कि AAP का मतलब आदमी पार्टी नहीं 'ऑल अबाउट पॉलिटिक्स' (राजनीति के लिए सबकुछ) है। उन्होंने कहा कि आप का काम लोगों की सेवा करना नहीं केवल राजनीति करना है।
संबित पात्रा ने डिबेट की चुनौती को सिरे से खारिज करते हुए इसे घटिया पब्लिसिटी स्टंट बताया। उन्होंने कहा कि ये सब मात्र ओछी राजनीति है, अगर केजरीवाल को डिबेट करना ही है तो संसद में करें जहां उसकी सही जगह है।