वहीं, पदयात्रा के दौरान अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले को लेकर भी सियासत तेज है। भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी का कहना है, '...केजरीवाल पर कोई हमला नहीं हुआ, ये सिर्फ ड्रामा है। चार दिन बाद आपको पता चल जाएगा कि ये उनका अपना व्यक्ति था।'
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, 'ये हम नहीं, बल्कि कांग्रेस भी कह चुकी है कि जब भी दिल्ली में चुनाव आते हैं तो अरविंद केजरीवाल ऐसे नाटक करते हैं, जहां कोई उन पर हमला करता है, उन पर स्याही फेंकता है। क्या ये सब दिखावा है?'
भाजपा सांसद मनोज तिवारी का कहना है, 'अरविंद केजरीवाल ड्रामा के किंग हैं, जिस तरह से उन्होंने अभी दिल्ली का भरोसा खोया है, वह कोई भी ड्रामा कर सकते हैं... जांच चल रही है। मुझे एक और डर है कि अरविंद केजरीवाल कुछ भी कर सकते हैं, वह अपने आसपास गोलियां भी चलवा सकते हैं, दिल्ली को अरविंद केजरीवाल से सावधान रहना चाहिए।'
भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत का कहना है, 'हम एक खास मुद्दे पर परिवर्तन यात्रा कर रहे हैं, इसमें हम जनता को आम आदमी पार्टी की विफलताओं और हमारे द्वारा किए गए कामों के बारे में बताएंगे। यह परिवर्तन यात्रा जनता से जुड़ने के लिए की जा रही है।' मुझे विश्वास है कि जनता भाजपा को आशीर्वाद देगी। यह यात्रा दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जाएगी, इसमें दिल्ली के सभी नेता, विधायक, सांसद और पार्षद भाग लेंगे।'