फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के लिए स्पेशल रैली करेगी AAP

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली की महिलाओं को लामबंद करने की कवायद शुरू कर दी है। पार्टी अब हर विधान सभा में सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं की पहचान करेगी। इसके बाद इन्हें पार्टी की मुहिम से जोड़ा जाएगा। इसकी जिम्मेदारी पार्टी की महिला इकाई को दी गई है।
विज्ञापन


सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष वंदना कुमारी व महासचिव ऋचा पांडेय को मुहिम की शुरुआत करने की सलाह दी है। पार्टी की महिला इकाई की ओर सितंबर में दिल्ली में रैली करने का फैसला लिया गया है।

रैली में इकाई के विस्तार पर पार्टी के वरिष्ठ नेता सार्वजनिक तौर से चर्चा करेंगे। वहीं, जिला और विधान सभा स्तर पर गठित समितियों के अधिकार और दायित्व पर भी बात होगी।
विज्ञापन


पार्टी का मानना है कि बीते विधानसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में महिलाओं ने वोट किया था। इसमें महंगाई व भ्रष्टाचार का मुद्दा काफी कारगर रहा था। इसी को देखते हुए पार्टी अब महिलाओं के लिए संगठन तैयार कर रही है।
विज्ञापन

‘आप’ कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, हर्षवर्धन से मांगा इस्तीफा

एम्स के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) संजीव चतुर्वेदी को हटाने का मामला स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन के आवास तक पहुंच गया। सोमवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के कृष्णा नगर स्थित आवास पर प्रदर्शन करने जा रहे थे।

हालांकि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हर्षवर्धन के आवास से थोड़ी दूर पहले ही रोक दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैरीकेड लांघने की कोशिश की। लेकिन वह सफल नहीं हो सके। प्रदर्शनकारी केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

उधर पार्टी प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा सीवीओ को हटाने के मामले में स्वास्थ्य मंत्री रोजाना बयान बदल रहे हैं। सिंह ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य मंत्री ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के दबाव में आकर फैसला किया है। इस मामले में उन्हें सारे तथ्य सार्वजनिक करने चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें