आम आदमी पार्टी (आप) ने पहली बार आईपीएल विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। पार्टी का मानना है कि राजनेताओं की गैरजरूरी दखल से आज क्रिकेट के साथ देश के सभी खेल बदनाम हो रहे हैं।
लिहाजा खेल प्राधिकरणों में खेल जगत से जुड़े लोगों की नियुक्ति होनी चाहिए। पार्टी ने मैच फिक्सिंग के मामले में सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप का स्वागत किया है।
पार्टी नेता राहुल मेहरा ने कहा कि खेल प्राधिकरणों पर नेताओं ने कब्जा कर रखा है। इससे क्रिकेट समेत सभी खेलों में भ्रष्टाचार चरम पर है।