फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'विधायकों को बचाने के लिए गुमराह कर रही है AAP'

Mon, 27 Jul 2015 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा ने दिल्ली में लोकायुक्त की नियुक्ति मामले पर आम आदमी पार्टी को कटघरे में खड़ा किया है। भाजपा का कहना है कि इसकी नियुक्ति से सरकार डरी हुई है।
विज्ञापन


सरकार को यह डर सता रहा है कि अगर दिल्ली में लोकायुक्त की नियुक्ति हो गई तो फर्जी मामले में फंसे आम आदमी पार्टी के विधायकों का सच जल्द ही सामने आ जाएगा।

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली सरकार लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर ढीला-ढाला रवैया अख्तियार कर रही है। इतना ही नहीं इस मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय तक को गुमराह कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन

'किसी विधायी प्रक्रिया का नहीं किया पालन'

उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार ने 24 जुलाई को उच्च न्यायालय में शपथ पत्र दाखिल करके कहा है कि लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर सरकार विधिक प्रक्रियाओं का पालन कर रही है।

जबकि सच्चाई यह है कि लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर सरकार ने आज तक किसी भी विधायी प्रक्रिया का पालन नहीं किया। दिल्ली में नवंबर 2013 से लोकायुक्त का पद रिक्त है।

विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि लोकायुक्त की नियुक्ति के लिए लोकायुक्त कानून, 1995 की धारा 3 में स्पष्ट उल्लेख है कि लोकायुक्त पद पर नियुक्ति के लिए सरकार विज्ञापन जारी करके नाम मांगा जाए।

आए हुए नामों में से मुख्य न्यायाधीश दिल्ली उच्च न्यायालय और नेता प्रतिपक्ष की सलाह से नामों का एक पैनल तैयार करके उपराज्यपाल को भेजे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें