फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप की ये 5 रणनीतियां कर रही हैं कमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा के लिए आम आदमी पार्टी ने भी डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर ज़बर्दस्त तैयारी की है। पार्टी सोशल मीडिया पर सक्रिय तो है ही, लेकिन दिल्ली विधानसभा के लिए उन्होंने कई नए प्रयोग भी किए हैं। इन प्रयोगों के बारे में जानकारी दी पार्टी के अंकित लाल ने जो पार्टी में सोशल और डिजिटल का काम देखते हैं।1. हमने पार्टी का वेब रेडियो चालू किया है। यानी पार्टी का ख़ुद का रेडियो है जो सुनना चाहे वो हमारा रेडियो सुन सकता है। पार्टी के विचारों के बारे में, राजनीति के बारे में सारी जानकारी लगातार मिलती है।
विज्ञापन

वॉट्सऐप मैसे‌जिंग ‌किया सेंट्रलाइज

2. फ्रैंकली नाम के एक ऐप से हमने साझेदारी की है जिस पर पार्टी के बड़े नेता, लोगों के सवालों के जवाब देते हैं। पार्टी के लिए जितने लोग सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं वो भी यहां हैं जो इलाक़े के लोगों का जवाब देते हैं।अरविंद अब तक साढ़े तीन सौ से अधिक सवालों के जवाब दे चुके हैं जिसे वर्गीकृत कर दिया गया है। यहां आशुतोष भी हैं...दिलीप पांडे हैं। और भी नेता हैं।3. व्हाट्सऐप मैसेजिंग को सेंट्रलाइज़ कर दिया है यानि हम एक ही मैसेज अलग अलग ग्रुप्स में भेज सकते हैं एक ही बार में। ये भी एक इनोवेशन है।
विज्ञापन

विपक्षी को उसी के लहजे में देते हैं जवाब

4. जहां तक कार्टूनों की बात है तो हम देखते हैं कि बीजेपी या अन्य पार्टियां क्या कार्टून लाती हैं फिर उसका जवाब देते हैं जैसे अन्ना की तस्वीर पर माला दिखाया गया था एक कार्टून में तो हमने उसका जवाब दिया।

5-फंडिंग को लेकर जब सवाल आए तो हमने सोशल मीडिया पर ही जवाब दिया...और फंडिंग बढ़ गई. ग़लत आरोप को हमने फंडिंग बढ़ाने का उपाय बनाया। ये भी हमारी स्ट्रैटेजी है।इसके अलावा पार्टी के कई कार्यकर्ता टोपियां लेकर मेट्रो वगैरह में दिख जाते हैं। साथ ही कई वॉलंटियर अपने मन से लोगों के सवालों के जवाब देते हैं मेट्रो में या बसों में।हालांकि पार्टी का कहना है कि उसकी ऐसी कोई रणनीति नहीं है, लेकिन अगर लोग ऐसा कर रहे हैं तो पार्टी ऐसे लोगों को सलाम करती है। यानी कि वॉलंटियर ख़ुद ही अपनी मर्ज़ी से पार्टी के प्रचार में जुटे हैं।पार्टी का मानना है कि ये अपने आप में एक उपलब्धि है और स्ट्रैटेजी न होते हुए भी स्ट्रैटेजी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें