फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल स्टोरीः ये रहीं दिल्ली चुनावों की 10 विवादित बातें

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली चुनाव 2015 कई अध्यायों के लिए जाना जाएगा। उनमें एक अध्याय विवादों का भी होगा। आइए, इस बार दिल्ली चुनावों के विवादों पर एक नजर डालें।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVMs) में भारी पैमाने पर गड़बड़ी होने का आरोप लगाया। टि्वटर पर उन्होंने कहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों से छेड़छाड़ की गई है।

उन्होंने कहा कि सोमवार को दिल्ली कैंट में ईवीएम का परीक्षण किया गया था, जिसमें कई गड़बड़ियां पाई गाईं। केजरीवाल ने कहा कि ईवीएम की जिस भी बटन को दबाया जा रहा था, बीजेपी के चुनाव निशान के सामने की बत्ती ही जल रही थी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि दिल्ली में 7 फरवरी को वोट डाले जाने हैं। चुनाव आयोग अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा है। इसी सिलसिले में ईवीएम की जांच चल रही है।

पहली बार केजरीवाल पर लगा ऐसा आरोप

भाजपा की ओर से 'आप' के चंदा विवाद पर उठाए सवालों से पहले एनजीओ 'आवाम' आम आदमी पर फर्जी कंपनियों से चंदा लेने का आरोप लगाया था। 'आवाम' यानी ‘आप वॉलंटियर्स एक्शन मंच’ नामक एक संगठन ने आरोप लगाया कि 'आप' को काले धन से फंडिंग हो रही है।

‘आवाम’ संगठन का दावा है कि बीते लोकसभा चुनाव में आप ने चार ऐसी कंपनियों से दो करोड़ रुपये का चंदा लिया, जो झुग्गी-झोपड़ी के पते पर पंजीकृत हैं। उसके अनुसार कंपनियों के पास खरीद-बिक्री का भी कोई रिकॉर्ड नहीं है।

प्रेस क्लब में मीडिया से बात करते हुए ‘आवाम’ के सदस्य गोपाल गोयल ने कहा कि आप की वेबसाइट पर 5 अप्रैल 2014 की रात बारह बजे 50-50 लाख रुपये चंदे की एंट्री दिखाई गई है।

किरण बेदी के दफ्तर में हमला, मिली धमकी

भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ये जानकारी खुद किरण बेदी ने ट्विटर पर दी है।

किरण बेदी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि कृष्णा नगर में उनके ऑफिस के मालिक को जान से मारने की धमकी मिल रही है। साथ ही कहा जा रहा है कि ऑफिस खाली कर दो। इससे पहले दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में सोमवार शाम भाजपा मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी के चुनाव कार्यालय पर कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की थी।

ऑल बार एसोसिएशन दिल्ली की ओर से कृष्णा नगर इलाके में किरण के खिलाफ एक मार्च निकाला जा रहा था। उसी दौरान कुछ लोगों ने कार्यालय में तोड़फोड़ की। भाजपा ने कहा कि वकील बन कर विरोधियों ने ऑफिस पर हमला किया था।

आप नेता को शराब मंगाने का समन

31 जनवरी को दिल्ली चुनाव से ठीक पहले पुलिस की अपराध शाखा और चुनाव आयोग की संयुक्त टीम ने उत्तम नगर इलाके के ओम विहार से भारी में मात्रा में अवैध शराब बरामद की थी।

इस मामले में दिल्‍ली पुलिस ने आप नेता और उत्तम नगर से प्रत्याशी नरेश बालियान को समन जारी किया है। गोदाम से करीब 497 कार्टून में 8952 बोतल और पौवे बरामद हुए थे।

आशंका जताई जा रही थी कि चुनावों के दौरान मतदाताओं को बांटने के लिए हरियाणा से शराब लाई गई थी। चुनाव आयोग के अलावा लोकल पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई थी।

छापेमारी के दौरान गोदाम से देसी, विदेशी शराब जो सिर्फ हरियाणा में बिक्री के लिए थी बरामद हुई। इधर, शराब मिलने के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया था।

इस घटना के बाद लोगों का कहना था कि गोदाम उत्तम नगर से आप पार्टी उम्मीदवार नरेश बालियान का है। वहीं, नरेश का कहना था कि गोदाम भाजपा कार्यकर्ता का है।

भाजपा नेता ने केजरीवाल को दी गाली

दिल्ली का चुनावी माहौल दिनो-दिन बदतर होता गया। एक-दूसरे को हराने की कोशिश में नेताओं ने सामाजिक मर्यादाओं तक को ताक पर रख दिया गया। राजनीतिक बयानबाजियों से आगे बढ़ते हुए कई नेता गाल-गलौच तक करने लगे। बीते शनिवार को एक बीजेपी सांसद ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को चुनावी रैली में खुलेआम गाली दे डाली।

भदोही से भाजपा के सांसद विरेंदर सिंह ने ऐसे शब्द का इस्तेमाल किया जिसे मर्यादित नहीं कहा जा सकता। विरेंदर सिंह बोलते रहे और अपनी जुबान पर काबू नहीं रख पाए।

दिल्ली में हुई इस चुनावी रैली में बीजेपी के इस सांसद ने कहा कि "2 लाख 16 हजार लोगों ने इसके धोखे में फंसकर मतदान किया, लेकिन 8 महीने हो गए चुनाव के बाद। आप पूछिए इस हरामखोर से कि काशी के किसी मतदाता को धन्यवाद देने गया"

वहीं बीजेपी सांसद के इस बयान पर केजरीवाल ने कहा है कि बीजेपी के नेता बौखला गए हैं। और अब वो गालीगलौच पर भी उतर आए हैं।

आप नेता पर किरण बेदी के ऊपर अभद्र ‌टिप्पणी करने का आरोप

किरण बेदी का आरोप है कि हाल ही में एक रैली के दौरान कुमार विश्वास ने अपनी पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अभद्र टिप्पणी की थी ।

भाजपा नेता शहनवाज हुसैन ने आम आदमी पार्टी को महिला विरोधी बताते हुए कहा कि आप एक महिला विरोधी पार्टी है । तभी उनकी कई महिला कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ दी है ।

बेदी ने आम आदमी पार्टी पर हमला भी बोला। उन्होंने लिखा कि जिस पार्टी के नेताओं की सोच ही महिला विरोधी हो और जो खुद ही विकृत मानसिकता के हों, उनसे महिला सुरक्षा और सम्मान की क्या उम्मीद की जा सकती है।

विश्वास ने रैली में कहा कि अरविंद केजरीवाल को लेकर बीजेपी के पास दो शिकायते हैं। पहला कि वो मफलर पहनते हैं। इस पर विश्वास ने कहा कि क्या अरविंद ने उनका मफलर चुरा लिया है। दूसरा कि उनहें (केजरीवाल) को खांसी बहुत आती है। इस पर विश्वास ने बीजेपी वालों पर सवाल करते हुए कहा कि आपको इससे परेशानी क्या है क्या आप उनके साथ उनके बेडरूम में सोते हैं।

सोनिया ने भी केजरी को बताया गंभीर आरोप

दिल्ली में चुनावों में नेताओं की जुबान इतनी तीखी होती जा रही है कोई भी किसी पर टिप्पणी कर रहा है। प्रमुख राजनीतिक दलों के निशाने पर रही आम आदमी पार्टी और उसके नेता केजरी वाल पर कांग्रेस ने भी हमला बोला है।

दिल्ली के बदरपुर इलाके में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने केजरीवाल को धरनेबाज बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के खिलाफ एक ओर धरनेबाज है जो सिर्फ धरने की करते रहते हैं और दूसरी ओर प्रचारक हैं जो सिर्फ प्रचार ही करते रहते हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले केजरीवाल अन्य नेताओं के निशाने पर भी आ चुके हैं।

मंत्री ने किया ऐसा काम कि पीएम को देनी पड़ी सफाई

दिल्‍ली विधानसभा भंग होने के बाद चुनावी रैलियों की शुरुआत करते हुए एक दिसंबर को भाजपा की केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने विवादित बयान देने की शुरुआत की।

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए साध्वी निरंजन ज्योति ने विवादित बयान देते हुए कहा कि दिल्ली के वोटरों को तय करना है कि यहां रामजादों की सरकार बने या हरामजादों की।

हालांकि उनके इस बयान पर संसद के दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ और फिर निरंजन ज्योति को सदन से माफी भी मांगनी पड़ी थी।

खुद मोदी ने केजरीवाल के लिए प्रयुक्त कर दिया ये शब्द

दिल्ली के रामलीला मैदान में 10 जनवरी को हुई एक चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना सा‌धा। पीएम मोदी ने कहा कुछ लोग खुद को एनार्किस्ट बताते हैं। और कहते हैं कि हां मैं एनार्किस्ट हूं।

उन्होंने कहा कि अगर लोकतंत्र में भरोसा नहीं है और एनार्किस्ट बनना है तो नक्सलियों को ज्वाइन कर लें। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नक्सली यही तो कर रहे हैं छत्तीसगढ़ और झारखंड में।

वहीं इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आप नेता आशुतोष ने कहा कि शादी पीएम को पता नहीं है, देश के एक और नेता ने खुद को एनार्किस्ट बताया था, वो हैं महात्मा गांधी।
विज्ञापन

कांग्रेस ने लॉन्‍च किया यू टर्न केजरीवाल

कांग्रेस के महासचिव अजय माकन ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एक बुकलेट के जारी करके सीधा वार किया। इस बुकलेट का नाम था, '49 दिनों की उनकी चाल,दिल्ली हुई बेहाल- यू-टर्न केजरीवाल'। इसके बाद जमकर बवाल मचा। इसमें अरविंद केजरीवाल के मुख्‍यमंत्री कार्यकाल के दौरान किए गए उनके वादों पर निशाना साधा गया।

जिसका बाद में आप कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया। हालांकि बुकलेट में कांग्रेस ने केजरीवाल के खिलाफ वो सबकुछ लिखा, जो अब तक विप‌क्षी पा‌र्टियां लगाती आई हैं।

इससे पहले कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी के कामकाज और किए गये वादों के खिलाफ भी एक बुकलेट लॉन्‍च किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 180 दिनों के कार्यकाल का विवरण देते हुए कांग्रेस ने यह बुकलेट 'छह महीने पार, यू-टर्न सरकार' नाम से जारी किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें