फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल ने बदले अपने दो मंत्रियों के विभाग

Sat, 11 Apr 2015 12:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दो मंत्रियों के विभाग में फेरबदल किया है। दिल्ली पुलिस से शुरू हुए टकराव के बीच गृह विभाग की जिम्मेदारी जितेन्द्र सिंह तोमर से वापस लेकर सत्येंद्र जैन को सौंप दी गई है।
विज्ञापन


जितेन्द्र सिंह तोमर को गुरुद्वारा और भाषा विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। गुरुद्वारा अभी तक सत्येंद्र जैन केपास था, जबकि भाषा की जिम्मेदारी मंत्री संदीप कुमार केपास थी। मुख्यमंत्री कार्यालय विभागों में फेरबदल को राजनीति या किसी गलती से परे बता रहा है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद के पास किसी भी विभाग की जिम्मेदारी शुरुआत से ही नहीं रखी है। उपमुख्यमंत्री के तौर पर मनीष सिसोदिया के पास वित्त, शिक्षा, शहरी विकास, योजना, सतर्कता समेत 10 विभाग रखे हैं।
विज्ञापन


वहीं सत्येंद्र जैन के पास पहले से स्वास्थ्य, ऊर्जा, उद्योग, पीडब्ल्यूडी है, जो सीधे जनता से कनेक्ट होता है। अब इन्हें गृह विभाग की जिम्मेदारी और दे दी गई है। वहीं, मंत्री संदीप कुमार के पास महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण और एससी, एसटी रह गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें