फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की 2 और सीटों पर 'आप' ने उतारे दमदार उम्मीदवार

विज्ञापन
विज्ञापन
इस तरह से दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से आप ने पांच नामों की घोषणा कर दी है। इससे पहले आप ने अपनी पहली लिस्ट में पश्चिमी दिल्ली और चांदनी चौक तथा दूसरी लिस्ट में पूर्वी दिल्ली की सीट के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है।
विज्ञापन


शनिवार को जारी हुई तीसरी लिस्ट में आप ने उत्तर-पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है।

इस लिस्ट ने उस बात पर पूरी तरह विराम लगा दिया, जिससे आप के भीतर ही घमासान शुरू हो गया था। दरअसल उत्तर-पश्चिमी सीट पर राखी बिडलान के नाम पर काफी विवाद हुआ था।

आनंद कुमार उत्तर-पूर्व दिल्ली से ठोकेंगे ताल

आनंद कुमार को आप ने उत्तर-पूर्व दिल्ली से लोकसभा मैदान में उतारा है। फिलहाल इस सीट से कांग्रेस के जय प्रकाश अग्रवाल सांसद हैं।

इससे पहले तीन महत्वपूर्ण सीटों पर आप ने दमदार उम्मीदवार मैदान में उतारे थे। इसलिए इन दोनों ही सीटों को लेकर कयास ‌लगाए जा रहे थे कि आप इन सीटों आप का कोई प्रमुख चेहरा मैदान उतर सकता है।

इसी को ध्यान में रखकर आप का प्रमुख चेहरों में से एक आनंद कुमार को उत्तर-पूर्व दिल्ली से मैदान में उतारा गया है।

महेंद्र सिंह देंगे ‌कृष्‍णा तीरथ को टक्कर

उत्तर-पश्चिमी सीट को लेकर चल रहा गतिरोध भी तीसरी लिस्ट के साथ पूरी तरह से खत्म हो गया। इस सीट से महेंद्र सिंह को टिकट देकर पार्टी में उठ रहे उन सभी विवादों पर विराम लगा दिया जिससे एक बार आम आदमी पार्टी कार्यालय के सामने भी कुछ लोग अनशन पर बैठ गए थे।

दरअसल शुरुआत में इस सीट से विधायक और आप सरकार में मंत्री रह चुकी राखी विडलान को टिकट दिए जाने की संभावना थी, जिसका घर में ही विवाद शुरू हो गया था। हालांकि गुरुवार को हुई पीएसी की बैठक में यह साफ कर दिया गया था कि कोई विधायक लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगा।

उसके बाद इस बात को लेकर काफी उत्सुकता बढ़ गई थी कि अब इस सीट से आप का कौन सा चेहरा मैदान में उतरेगा। फिलहाल इस सीट से कांग्रेस की कृष्‍णा तीरथ सांसद हैं, जिन्हें अब आप के महेंद्र सिंह टक्कर देंगे।

राजमोहन गांधी देंगे संदीप दीक्षित को चुनौती

आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को लोकसभा चुनावों को लेकर अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में महात्मा गांधी के पोते राजमोहन गांधी को पूर्वी दिल्ली से टिकट दी गई है। राजमोहन गांधी कांग्रेस के सांसद संदीप ‌दीक्षित को चुनौती देंगे। 2009 में संदीप दीक्षित ने बीजेपी के चेतन चौहान को 241053 वोटो से हराया था।

78 साल के राजमोहन गांधी, महात्मा गांधी के सबसे छोटे बेटे, देवदास गांधी के सबसे बड़े बेटे हैं। राजमोहन गांधी ने 21 फरवरी को आम आदमी पार्टी को ज्वाइन किया है।राजमोहन गांधी पूर्वी दिल्ली से संदीप दीक्षित को चुनौती देने के लिए तैयार
आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को लोकसभा चुनावों को लेकर अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में महात्मा गांधी के पोते राजमोहन गांधी को पूर्वी दिल्ली से टिकट दी गई है।

राजमोहन गांधी कांग्रेस के सांसद संदीप ‌दीक्षित को चुनौती देंगे। 2009 में संदीप दीक्षित ने बीजेपी के चेतन चौहान को 241053 वोटो से हराया था। 78 साल के राजमोहन गांधी, महात्मा गांधी के सबसे छोटे बेटे, देवदास गांधी के सबसे बड़े बेटे हैं। राजमोहन गांधी ने 21 फरवरी को आम आदमी पार्टी को ज्वाइन किया है।

जरनैल सिंह ने ठोकी है जोरदार ताल

केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम पर साल 2009 में जूता फेंकने वाले पत्रकार जरनैल सिंह को आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। आप ने लोकसभा चुनावों के लिए जो अपनी पहली सूची जारी की है उसमें जरनैल सिंह का नाम था।

जरनैल सिंह आप के पश्चिमी दिल्ली से उम्मीदवार होंगे। 16 फरवरी को आई पहली लिस्ट में नाम आने के बाद जरनैल सिंह ने कहा था मैंने पश्चिम दिल्ली से टिकट के लिए आवेदन किया था और मुझे सूचित किया गया कि मेरा चयन कर लिया गया है।

अप्रैल 2009 में सिंह ने तत्कालीन गृह मंत्री चिदंबरम पर 1984 के सिख विरोधी दंगों में कांग्रेस नेताओं को क्लीन चिट देने संबंधी उनके बयान को लेकर जूता फेंका था। सिंह उस समय एक राष्ट्रीय अखबार में पत्रकार थे।

जहां जाएंगे सिब्बल वहां जाएंगे आशुतोष

आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व टीवी पत्रकार आशुतोष को पार्टी ने दिल्ली के चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र से टिकट दिया है। आशुतोष ने आईबीएन 7 के संपादक पद की नौकरी छोड़कर पार्टी को ज्वाइन किया है।

आशुतोष का जन्‍म 1965 में यूपी के मिर्जापुर में हुआ था। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से विज्ञान में स्‍नातक करने के बाद उन्‍होंने जवाहरलाल यूनिवर्सिटी दिल्‍ली से दर्शनशास्‍त्र में पीजी करने वाले आशुतोष चांदनी चौक से कांग्रेस के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल को चुनौती देंगे।

हालांकि पार्टी के टिकट देने के बाद आप कार्यकर्ताओं ने ही आशुतोष का वहां विरोध करना शुरू कर दिया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी ने बाहरी आशुतोष को किस आधार पर चांदनी चौक का उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन

तीसरी लिस्ट में और भी हैं चौंकाने वाले नाम

आम आदमी पार्टी ने शनिवार को लोकसभा चुनावों के लिए जारी हुई 20 उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट में नॉर्थ ईस्‍ट दिल्‍ली से आनंद कुमार और नॉर्थ वेस्‍ट दिल्‍ली से महेंद्र सिंह के अलावा सबसे बड़ा नाम दिवंगत कॉमेडियन जसपाल भट्टी की पत्‍नी सविता भट्टी का है। जिन्हें चंडीगढ़ से मैदान में उतारा गया है।

इसके अलावा दरभंगा से प्रभात रंजन दास, त्रिचूर से सारा जोसेफ, तिरुवनंतपुरम से अजीत जॉय, भोपाल से रचना ढींगरा, इंदौर से अनिल त्रिवेदी, बैतूल से राजेश, होशंगाबाद से माया विश्‍वकर्मा, सी‍धी से पंकज सिंह, गुना से शैलेंद्र कुशवाहा को टिकट दिया गया है।

जबकि सागर से अतुल मिश्रा, भुवनेश्‍वर से बिस्‍मय महापात्रा, बेरहमपुर ढांडा कांता मिश्रा, कटक से बिकास दास, ढेनकनाल से जिमुता प्रसाद, बालासोर से ममता कुंडू, कालाहांडी से सत्‍या महार और पुरी से निराडा बराना को मैदान में उतार गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें