फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनावः तीसरे दौर के अभियान के लिए आप तैयार 

Sat, 18 Jan 2020 05:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
aap campaign
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली चुनाव के अपने आखिरी दौर के प्रचार अभियान के लिए तैयार है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्टी 23 जनवरी से केजरीवाल गारंटी कार्ड लांच करने के साथ दिल्ली की सत्ता दोबारा हासिल करने की मुहिम शुरू करेगी। 

विज्ञापन


इस दौरान जनता को भरोसा दिलाया जाएगा कि बीते पांच साल से मिल रही सुविधाएं आगे भी जारी रहेंगी। वहीं, 26 जनवरी को पार्टी अपना घोषणा पत्र लांच करेगी।

दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 20 जनवरी को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा से नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले केजरीवाल रोड शो भी करेंगे। 

राय ने बताया कि 21 जनवरी को नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद पार्टी चुनाव अभियान की आखिरी व निर्णायक मुहिम की तरफ बढ़ रही है। 23 जनवरी से इसकी शुरुआत होगी। अरविंद केजरीवाल इस अभियान की शुरुआत केजरीवाल का गारंटी कार्ड लांच होगा। 
विज्ञापन


इसमें पिछले पांच साल से चल रही योजनाओं की गारंटी देने के साथ अगले 5 सालों में आप सरकार की तरफ से किए जाने वाले कामों की गारंटी होगी। वहीं, 26 जनवरी को पार्टी घोषणा पत्र जारी करेगी।

गोपाल राय ने बताया कि गारंटी कार्ड को लेकर आप कार्यकर्ता डोर टू डोर अभियान चलाएंगे। इसके तहत एक बार फिर दिल्ली के 35 लाख घरों में दोबारा से दस्तक देंगे। यह अभियान 2 फरवरी तक चलेगा। 

इस बीच दिल्ली के हर घर तक आप कार्यकर्ता दस्तक देंगे। इसके साथ ही 23 जनवरी से 30 जनवरी के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गारंटी कार्ड को लेकर 8 टाउन हॉल बैठकें करेंगे, इसमें जनता के साथ सीधे संवाद का प्रावधान रहेगा।

दो दौर का प्रचार अभियान हो गया पूरा
गोपाल राय के मुताबिक, विपक्ष से आप का प्रचार अभियान सभी मोर्चे पर आगे है। पार्टी ने दिल्ली चुनाव अभियान की शुरुआत पिछले साल एक सितंबर से जनसंवाद कार्यक्रमों से की थी। इसके बाद पार्टी के फ्रंटल संगठनों ने संवाद कार्यक्रम किया। वहीं, बूथ स्तर पर विधायकों के जन संवाद हुए।

डोर टू डोर अभियान चलाकर दिल्ली के 35 लाख घरों तक अपने 5 साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पहुंचाया गया। वहीं, 700 मोहल्ला सभा व अरविंद केजरीवाल की 7 टाउन हॉल बैठकें हुईं। वहीं, दिल्ली में सबसे पहले 70 विधानसभा के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा भी हो गई है। 

Trending Videos
विज्ञापन

टिकट कटने पर नाराज दो सिख विधायकों ने निकाली भड़ास

आम आदमी पार्टी (आप) से टिकट कटने के बाद दो सिख विधायकों ने पार्टी व अरविंद केजरीवाल पर भड़ास निकाली। आप को सिख विरोधी बताते हुए नाराज विधायकों ने आरोप लगाया कि बगैर जानकारी दिए उनका टिकट काटा गया है। इस बारे में केजरीवाल समेत पूरी पार्टी से स्पष्टीकरण की मांग की है।

कालकाजी से विधायक अवतार सिंह कालका ने आरोप लगाया कि पार्टी फंड के लिए मोटी रकम न दे पाने पर उनका टिकट काटा गया है। उन्होंने केजरीवाल पर धोखा देने का आरोप लगाया। पार्टी को सिख विरोधी बताते हुए कालका ने आरोप लगाया कि सिख समुदाय ने पार्टी को खड़ा करने में अहम भूमिका अदा की है, बावजूद इसके दो सिख विधायकों का टिकट काट लिया गया। उन्होंनेे चेतावनी दी कि वह दूसरी पार्टी के उम्मीदवार को समर्थन देंगे।

वहीं, हरि नगर से विधायक जगदीप सिंह ने बताया कि वह टिकट नहीं मिलने से नाखुश हैं। वह इसलिए कि उनकी जगह राजकुमारी ढिल्लों को उम्मीदवार बना दिया गया है। जगदीप सिंह का आरोप है कि वह एक दिन पहले कांग्रेस में थीं और उनके संबंध सिख दंगे के आरोपियों के साथ हैं। सिख दंगा पीड़ित जगदीप सिंह ने कहा कि दंगों के दौरान उनके पिता की हत्या कर दी गई थी। पिछले पांच साल से वह अरविंद केजरीवाल को ही पिता तुल्य मानते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें