फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP बोली- पार्टी को खत्म करने की साजिश कर रही BJP, कपिल मिश्रा बने शिखंडी

Sun, 14 May 2017 02:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
संंजय सिंह (फाइल फोटो)
विज्ञापन
कपिल मिश्रा द्वारा आम आदमी पार्टी के चंदे पर लगाए गए आरोपों पर सफाई देते हुए आप प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि इस पूरे खेल में भारतीय जनता पार्टी शामिल है।
विज्ञापन


संजय सिंह ने कहा कि इस पूरी साजिश के पीछे आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश है। संजय सिंह ने पिछले दो सालों से इस तरह के आरोप हमारी पार्टी पर लगाए जा रहे हैं।

आप का आरोप है कि वो पार्टी आम आदमी पार्टी पर आरोप लगा रही है जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष कैमरे के सामने घूस लेते पकड़े गए थे। ये वो पार्टी है जो व्यापमं जैसे घोटाले में फंसी है। 
विज्ञापन


भाजपा पर निशाना साधते हुए संजय सिंह ने कहा कि दो साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था काली रात का काला धन का सच। एक ही रात में आप को दिए गए चंदे पर ये आरोप लगाया था। 

आप ने कपिल मिश्रा के आरोप पर पार्टी ने सीधे भारतीय जनता पार्टी को निशाने पर लेते हुए कहा कि भाजपा जब ऐसे आरोप लगाती है तो ऐसा लगता है जैसे गब्बर सिंह अहिंसा पर प्रवचन दे रहा है।
विज्ञापन

एक्सिस बैंक के लेन-देन पर बोले राघव

- फोटो : अमर उजाला
संजय सिंह के बाद आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी आप पर हमला करने के लिए शिखंडी का सहारा ले रही है।

उनका कहना था कि अगर चंदे लेने में कोई गड़बड़ी हुई है तो पिछले तीन साल से केंद्र में बीजेपी की सरकार है और उनके पास ही आयकर से लेकर सीबीआई तक सब है तो वो कोई कार्यवाही क्यों नहीं करते।

किसी एक शख्स के चंदे देने की बात पर सफाई देते हुए पार्टी का कहना है कि अगर नोटबंदी के दौरान कोई एक बैंक शक के दायरे में आया तो क्या उसके सभी ग्राहकों को आप चोर मान  लेंगे।

जिस भी शख्स ने हमें महीने में लाख रूपये चंदे दिए हैं उसने चेक से हमें ये पैसा दिया है जिसका पूरा लेखा-जोखा बैंक सहित हमारे पास भी है तो इसमें गलत जैसी क्या बात है ये समझ से परे है।

आप नेताओं के विदेश दौरों पर सफाई देते हुए राघव ने कहा कि हम पार्टी के साथ व्यक्तिगत कामों से विदेश जाते हैं और हाल ही में मैं लंदन गया क्योंकि वहां की सरकार ने मुझे आमंत्रित किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें