फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP ने मांगा न्यू ईयर गिफ्ट, मिला इतना पैसा

विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल के पहले दिन आम आदमी पार्टी (आप) की झोली में बड़े पैमाने पर चंदा आया। पहले दिन 2015 रुपये चंदा देने का अभियान चलाया गया। शाम छह बजे तक सौ से ज्यादा लोगों ने इतनी राशि पार्टी फंड में जमा कराई।
विज्ञापन


वहीं, कुछ लोगों ने 12015 रुपये का चंदा दिया। इसके अलावा महाराष्ट्र के एक व्यक्ति ने अकेले पार्टी का 10 लाख का चंदा दिया। पार्टी का अनुमान है कि पहली तारीख को दिल्ली चुनाव के लिए 30 लाख रुपये से ज्यादा की राशि मिल जाएगी।

बेशक दिल्ली चुनाव में पार्टी की योजना 30 करोड़ रुपये का फंड जुटाने की है। लेकिन दो माह में पार्टी के खाते में 3.40 करोड़ रुपये ही इकट्ठा हो सकेहैं। इसमें ऑनलाइन चंदे के साथ डिनर, लंच, चाय पार्टी से मिली राशि भी शामिल है।
विज्ञापन


पार्टी का मानना है कि चंदे के लिए अलग-अलग अभियान अभी पिछले दिनों ही शुरू हुए हैं। ऐसे में उम्मीद है कि चुनाव से काफी पहले 30 करोड़ रुपये जुटा लिया जाएगा।
विज्ञापन

चेक पिक-अप की सुविधा

पार्टी का मानना है कि चंदे के लिए अलग-अलग अभियान अभी पिछले दिनों ही शुरू हुए हैं। ऐसे में उम्मीद है कि चुनाव से काफी पहले 30 करोड़ रुपये जुटा लिया जाएगा।

चेक से चंदा देने वाले लोगों के लिए ‘आप’ ने चेक पिक अप सुविधा शुरू की है। पार्टी के एक नेता ने बताया कि चंदा देने वाले के पास ऑनलाइन चंदा देने की सुविधा के साथ पार्टी द्वारा तैयार किए गए कैश एप्लीकेशन का विकल्प भी मौजूद है।

इसके जरिए वह अपने मोबाइल से ही चंदा दे सकता है। वहीं, पार्टी ने दोनों विकल्प न होने वाले लोगों के लिए चेक पिक अप सुविधा शुरू की है।

चंदा देने की सूचना देने पर पार्टी उसके पास एक कार्यकर्ता भेजेगी। वह कार्यकर्ता नियत स्थान पर पहुंचकर चेक ले जाएगा। इसमें खास बात यही रहेगी कि चंदा चेक के जरिये देना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें