दिल्ली पुलिस उपराज्यपाल अनिल बैजल के अधीन है। मालूम हो कि केजरीवाल सरकार और उपराज्यपाल के संबंध कभी अच्छे नहीं रहे।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मीडिया सलाहकार नागेंद्र शर्मा ने बताया 'दिल्ली पुलिस ने आप नेताओं ऋचा पांडेय व आशुतोष के साथ दुर्व्यवहार किया, जो दिल्ली के विभिन्न बाजारों में भाजपा प्रायोजित सीलिंग के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे।'
शर्मा ने ट्वीट कर बताया, 'दिल्ली पुलिस ने भाजपा की सीलिंग मुहिम के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे निर्वाचित विधायकों व पार्षदों पर अकारण लाठी चार्ज किया। महिलाओं के साथ हाथापाई की गई।'
विधायक और आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने बताया कि पुलिस ने आशुतोष को बुरी तरह से पीटा। भारद्वाज ने मीडिया से कहा, 'भारतीय जनता पार्टी शहर में बीते दो महीने से चल रही सीलिंग मुहिम के लिए जिम्मेदार है।'
भारद्वाज ने आगे कहा कि केंद्र सरकार को सीलिंग को रोकने के लिए दिल्ली के 2021 के मास्टर प्लान को बदलना होगा। बता दें कि प्रदर्शनकारियों की तख्तियों पर लिखा था, 'यह सीलिंग नहीं, यह कीलिंग हैं' और 'भाजपा आई, सीलिंग लाई'।