फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP ने फिर उठाया EVM से छेड़छाड़ का मसला, भाजपा को जा रहा वोट

Thu, 23 Nov 2017 06:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
EVM Shimla
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बार फिर ईवीएम के साथ छेड़छाड़ का मसला उठाया है। पार्टी का आरोप है कि बुधवार को हुए उत्तर प्रदेश नगर निगम चुनाव में ईवीएम में गड़बड़ियां सामने आई हैं।
विज्ञापन


वोटर का वोट उस पार्टी को नहीं मिल रहा था, जिसके लिए उसने वोटिंग की है। आप ने चुनाव आयोग से इस मामले में दखल देने की अपील करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पार्टी को मुताबिक, नगर निगम चुनाव के मतदान में कानपुर और मेरठ के कई मतदान स्थलों पर देखा गया कि वोटर वोट किसी दूसरी पार्टी को दे रहा था, लेकिन वोट भाजपा के खाते में चला गया।
विज्ञापन


एक वोटर ने जब इस गड़बड़ी की शिकायत करते हुए चुनाव कर्मियों व मीडिया को बुलाया तो उसकी शिकायत सही मिली। दिल्ली में पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए वरिष्ठ नेता आतिशी मार्लेना ने कहा कि यह पहली बार नहीं हुआ।

इससे पहले भी भिंड, धौलपुर और उत्तराखंड के कई इलाकों में ईवीएम से छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आई हैं। आतिशी के मुताबिक, आप की उत्तर प्रदेश इकाई ने पहले नगर निकाय चुनाव बैलेट से कराने की मांग की थी, लेकिन राज्य चुनाव आयोग ने पार्टी की मांग नहीं मानी।

उन्होंने सवाल किया कि ऐसा कैसे होता है कि हर खराब ईवीएम का वोट भाजपा को ही चला जाता है? दूसरी तरफ पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने कहा कि पिछले कुछ समय से लगातार ईवीएम खराबी की शिकायतें आ रही हैं। पार्टी की मांग है कि आज तक जितनी भी ईवीएम खराबी की घटना सामने आई हैं उन सभी की व्यापक स्तर पर जांच कराए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें