एमिटी ग्लोबल बिजनेस स्कूल के एक्सिस बैंक यंग बैंकर ने बुधवार को वर्ष 2016 और 17 के 172 छात्रों को सम्मानित किया।
आई टू मूट कोर्ट सभागार में एक्सिस बैंक के ब्रांच बैकिंग के अध्यक्ष व प्रमुख संजय सिलास, एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट व आरबीबीएच नार्थ नूती च्रकवर्ती, उपाध्यक्ष व रीजनल एचआर हेड विकास चौबे, एमिटी विश्वविद्यालय के ग्रुप वाइस चांसलर डॉ. गुरिंदर सिंह व एमिटी स्कूल ऑफ इंश्योरेंस बैंकिंग सर्विस के निदेशक ए.पी. सिंह ने छात्रों को सर्टिफिकेट प्रदान किये।
इस अवसर पर दोनों बैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 14 छात्रों को मेडल व ट्रॉफी दी गई। कृतिका खन्ना को स्वर्ण, पीवीए प्रदास को रजत और मंयक त्यागी को कांस्य पदक प्रदान किया गया।
वहीं कई छात्रों को नकदी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एमिटी स्कूल ऑफ इंश्योरेंस बैंकिंग एंड एक्चुरियल सर्विस के प्रो. आरसी भटनागर व अन्य शिक्षक मौजूद रहे।