फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म की घटना के लिए केंद्र और उपराज्यपाल जिम्मेदार: आप

Sat, 11 Aug 2018 10:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
aap
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने एनडीएमसी के स्कूल में बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के लिए केंद्र सरकार, उपराज्यपाल और दिल्ली सरकार के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है। पार्टी नेताओं का आरोप है कि अगर ये सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना में अड़ंगा नहीं लगाते तो बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना नहीं होती। दिल्ली सरकार तीन साल से सीसीटीवी कैमरे लगाने में जुटी हुई है। 

विज्ञापन


आप नेता आतिशी मार्लिन, विधायक अल्का लांबा ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में  कहा कि दिल्ली सरकार ने तीन साल पहले सीसीटीवी कैमरे लगाने की कवायद शुरू कर दी थी। लेकिन दिल्ली सरकार के कुछ अधिकारियों और उपराज्यपाल ने कैमरे लगाने नहीं दिए। जबकि दिल्ली सरकार ने बजट की भी व्यवस्था कर रखी है। 

उन्होंने कहा कि दिल्ली की कानून व्यवस्था सीधे तौर पर उपराज्यपाल के अधीन है। इस कारण स्कूल में बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के लिए उपराज्यपाल जिम्मेदार हैं। वह सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना में अड़ंगा लगाकर बच्चियों और महिलाओं की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। 
विज्ञापन


उनके सही ढंग से जिम्मेदारी नहीं निभाने के कारण दिल्ली की पूरी दुनिया में दुष्कर्म राजधानी की छवि बन चुकी है। अलका लांबा ने मुख्य सचिव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे भाजपा के एजेंडे पर काम कर रहे हैं और उनकी की भाषा में बोल रहे है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें