पार्टी टूटने के बाद भी आप से नेताओं का जाना नहीं रुका। बीच-बीच में नेता आप छोड़कर जाते रहे। एनआरआई विंग से जुड़े अहम सदस्यों ने भी आप से दूरी बना ली। लेकिन आप में दूसरा बड़ा टकराव दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ खड़े होने से हुआ।
कपिल मिश्रा फिलहाल आप से निलंबित चल रहे हैं। राज्य सभा चुनावों से पहले वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास से भी आप नेतृत्व का टकराव हुआ। विश्वास हालांकि पार्टी में बने हुए हैं, लेकिन अमूमन वह आप नेतृत्व को कटघरे में ही खड़ा करते दिखते हैं।
कपिल मिश्रा के अलावा आप सरकार से जिन तीन मंत्रियों को हटाया है, उसमें फर्जी डिग्री के मामले से विवाद में आये जितेंद्र सिंह तोमर हैं। जबकि गंभीर आरोपों की वजह से संदीप कुमार व असीम अहमद खान को मंत्री पद गंवाना पड़ा। तोमर हालांकि पार्टी के साथ खड़े दिखते हैं, लेकिन संदीप कुमार और असीम अहमद अमूमन आप नेतृत्व पर तंज कसते नजर आते हैं।
पंजाब में भी छिड़ी है तकरार
पंजाब में विपक्षी दल की भूमिका में बैठी आम आदमी पार्टी में लोक सभा चुनाव के बाद से ही कलह मची हुयी है। हालिया मामला पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता सुखपाल खैरा को हटाये जाने का है। खैरा पंजाब के समर्थक विधायकों के साथ आप नेतृत्व के खिलाफ झंडा उठाये खड़े हैं। इससे पंजाब इकाई भी टूट के कगार पर खड़ी है।
. शांति भूषण (संस्थापक सदस्य)
. कुमार विश्वास (पीएसी मेंबर)
. कपिल मिश्रा (विधायक)
. देवेन्दर सहरावत (विधायक)
. पूर्वी दिल्ली सीट से लोक सभा चुनाव में उम्मीदवार रहे डा. राजमोहन गांधी।
. पंजाब के पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुखपाल खैरा।
. पंजाब से सांसद धर्मवीर गांधी।
. मुंबई दक्षिण से लोक सभा चुनाव लडने वाली बैंकर मीरा सान्याल।
. चंडीगढ़ से लोकभा चुनावल लडने वाली अभिनेत्री गुल पनाग।
. राजस्थान से चुनाव लडने वाले मेजर सुरेंद्र पुनिया।
. मुंबई नार्थ से लोक सभा चुनाव लड़ी समाजसेवी मेधा पाटकर।
. पंजाब से चुनाव लडने वाले गायक जस्सी जसराज।
. बालकृष्णनन
. कैप्टन गोपीनाथ
पार्टी से निकाले गए संस्थापक सदस्य
. प्रशांत भूषण
. योगेंद्र यादव
. प्रो. आनंद कुमार
. प्रो. अजित झा समेत अन्य