फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ने 70 विधान सभा क्षेत्रों में जलाया भाजपा का घोषणा पत्र

Sat, 16 Mar 2019 01:31 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आप ने भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र जलाया
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी  ने शुक्रवार को दिल्ली की सभी 70 विधान सभा क्षेत्रों में भाजपा के 2014 के चुनावी घोषणा पत्र को जलाया। वहीं, पार्टी के लोकसभा चुनाव के प्रभारियों ने भी अपने स्तर पर घोषणा पत्र जलाकर विरोध दर्ज कराया। शुक्रवार को पटपड़गंज इलाके में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा ने दिल्लीवालों के साथ धोखा दिया है। लोकसभा चुनाव में दिल्लीवासी सबक सिखाएंगे।

विज्ञापन


विधायकों की अगुवाई में विधान सभा क्षेत्रों के अलावा उत्तर-पूर्वी लोकसभा प्रत्याशी दिलीप पांडेय ने यमुना विहार, पूर्वी दिल्ली प्रत्याशी आतिशी ने लक्ष्मी नगर, दक्षिणी दिल्ली प्रत्याशी राघव चड्ढा ने छतरपुर, नई दिल्ली से लोक सभा प्रत्याशी बृजेश गोयल ने सरोजनी नगर, चांदनी चौक प्रत्याशी ने सदर बाजार व  ने उत्तर-पश्चिमी लोकसभा प्रत्याशी ने बवाना में घोषणा पत्र जलाए।

पार्टी का दावा है कि अगले चरण में सभी वार्ड में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होंगे। उधर, पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि पूर्ण राज्य के आंदोलन का दिल्ली के हर घर तक ले जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें