दूसरी तरफ, पार्टी के उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के प्रभारी दिलीप पांडेय ने कहा कि आरबीआई की तरफ से हाल में ही जारी आंकड़ों से स्पष्ट हो गया है कि नोटबंदी भारत के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला है। इससे करीब 8 लाख करोड़ रुपये की चपत आम लोगों की जेब पर लगी है।
दिलीप पांडेय के मुताबिक, आरबीआई के आंकड़ों में कहा गया है कि 15.41 लाख करोड़ रुपये के नोट चलन में थे। इनमें से करीब 15.32 लाख करोड़ के नोट वापस आ गए हैं। इसमें अभी सहकारी बैंको का पैसा शामिल नहीं है।
दिलीप पांडेय ने सवाल किया कि अगर सारा पैसा वापस आ गया है तो केंद्र सरकार के दावे के मुताबिक तीन-चार लाख करोड़ का काला धन कहां गया। दिलीप पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री को देश से माफी मांगनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री से कई सवाल भी किए।
ये हैं पीएम से प्रमुख सवाल
- तीन-चार लाख करोड़ का काला धन कहां गया?
- नकली नोट कहां गए?
- नक्सलियों, आतंकियों की कमर टूटी क्या?
- क्या कश्मीर में पत्थरबाजी कम हो गई?