फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP संसदीय दल के नेता ने दी इस्तीफे की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी में चल रहा घमासान रुकने का नाम नहीं ले रहा। इस बार आम आदमी पार्टी के संसदीय दल के नेता धर्मवीर गांधी ने बगावत का बिगुल फूंका है।
विज्ञापन


गांधी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखी है जिसमें उन्होंने पार्टी में लोकतंत्र खत्म होने का आरोप लगाया है।

इतना ही नहीं उन्होंने तो यह धमकी भी दी है कि अगर स्थिती में सुधार नहीं हुआ तो वह संसदीय दल के नेता पद से इस्तीफा दे देंगे।

उधर आप के महत्वपूर्ण पदों से बेदखल कर दिए गए योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण जैसे नेता नई पार्टी बनाने की तैयारी में लगे हुए हैं जिसके बारे में 14 अप्रैल को घोषणा होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन

14 अप्रैल को होगी महत्पूर्ण घोषणा

सूत्रों की मानें तो आगामी 14 अप्रैल को योगेंद्र यादव नई पार्टी के नाम की घोषणा कर सकते हैं। नई पार्टी के नामों पर भी चर्चा शुरु हो गई है। माना जा रहा है कि पार्टी का नाम 'आम भारतीय पार्टी' या 'आम आदमी पार्टी' (यूनाइटेड) रखा जा सकता है।

हालांकि पार्टी बनाने के फैसले पर प्रशांत और योगेंद्र यादव के बीच अभी मतैक्य होता नहीं दिख रहा है। सूत्रों की मानें तो प्रशांत भूषण फिलहाल पार्टी बनाने के पक्ष में नहीं है। वह चाहते हैं कि अभी आंदोलन के माध्यम से लोगों को जागरुक करने का काम करना चाहिए।

बहरहाल आम आदमी पार्टी से बेदखल कर दिए गए बड़े नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक 14 अप्रैल को होने वाली है जिसमें नई पार्टी के गठन से संबंधित फैसले और आगे की रणनीति पर फैसला हो सकता है।

बता दें कि टीम योगेंद्र ने 14 अप्रैल को आप की राष्ट्रीय परिषद की बैठक बुलाई है। इससे साफ हो जाएगा कि पार्टी में कौन किसके साथ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें