बिजली सस्ती हुई, पानी फ्री हुआ, स्कूल व अस्पताल सुधर गए, बुजुर्ग तीर्थ यात्रा कर रहे हैं। इसी तरह के दूसरे बहुत से काम उनके लिए हुए हैं। पांच साल बहुत अच्छे से बीते हैं। साथ ही लोग यह भी कह रहे हैं कि अगले पांच साल के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को काम करते रहना चाहिए।
मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह कैंपेन लोगों से निकला हुआ है। आगे इसी के सहारे पार्टी अपने अभियान को आगे बढ़ाएगी। सिसोदिया ने कहा कि शनिवार से अगले दो दिनों से 70 विधान सभाओं में आप के वरिष्ठ नेता, विधायक व पदाधिकारी पदयात्राएं निकाली जाएगी।
वहीं, 24 दिसंबर को दिल्ली सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी किया जाएगा। इसके अगले दस दिन तक आप के नेता और कार्यकर्ता दिल्ली के करीब 35 लाख घरों तक रिपोर्ट कार्ड लेकर जाएंगे। पार्टी डोर-टू-डोर अभियान चलाएगी। इसके साथ आप के विधायक 700 मोहल्ला सभाएं करेंगे। वहीं, सात लोकसभा में एक-एक बड़ी जनसभाएं भी की जाएंगी।