फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में बाधा डाल रही आप, जमीन अधिग्रहण नहीं कर रही सरकार: उदितराज

Fri, 04 Jan 2019 04:58 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भाजपा सांसद उदित राज प्रेसवार्ता करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा ने दिल्ली सरकार पर किराड़ी, घेवरा व नरेला मंडी में विकास कार्यों में बाधा डालने का आरोप लगाया है। सांसद डॉ. उदित राज ने कहा कि इन क्षेत्रों में कई विकास योजनाओं को मंजूरी मिल चुकी है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने 282 करोड़ रुपये की इन योजनाओं के लिए 177 करोड़ रुपये मंजूर भी कर दिए हैं। लेकिन, दिल्ली सरकार इस बात पर अड़ी है कि योजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण तभी करेगी, जब पूरी धन राशि दिल्ली सरकार को वहन करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। 

विज्ञापन

    
डॉ. उदित राज संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इन परियोजनाओं को पूरा करने में 282.70 करोड़ रुपये खर्च होने हैं, जिसमें जो जमीन अधिग्रहीत करनी है, उसके एवज 111.82 करोड़ रुपये दिल्ली सरकार को देना है। 177 करोड़ रुपये शहरी विकास मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। उन्होंने जमीन मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री से मिलकर प्रस्ताव दिया कि शहरी विकास मंत्रालय या नगर निगम के अधीन जमीन उपलब्ध कराने का कोई प्रावधान नहीं है। इसलिए राज्य सरकार जमीन उपलब्ध कराने का पैसा दे। 

मुख्यमंत्री कार्यालय से जवाब भेजा गया कि वो जमीन उपलब्ध कराने का पैसा तभी देंगे, जब पूरा पैसा अर्थात 282.70 करोड़ रुपये यानी पूरी राशि सरकार वहन करेगी।  डॉ. उदित ने कहा कि यदि दिल्ली सरकार के पास इतना अधिक पैसा है, तो 177 करोड़ रुपये कहीं अन्य विकास कार्य में लगाए। दिल्ली में तमाम अनधिकृत कॉलोनी हैं, जहां पर मुलभूत सुविधाएं भी नहीं हैं। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार भाटिया, मीडिया प्रमुख अशोक गोयल देवराहा एवं प्रोजेक्ट निदेशक श्रीमती रेखा वोहरा उपस्थित थीं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें