फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP में नई बगावत, विधायक पंकज ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) के तिमारपुर से विधायक पंकज पुष्कर ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पुष्कर के मुताबिक, चुनाव जीतने से पहले पार्टी जिन मुद्दों की बात करती थी, दिल्ली की जनता ने जिसके आधार पर इतना बड़ा बहुमत दिया, पार्टी धीरे-धीरे उन्हीं मसलों से किनारा करती जा रही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर परोक्ष तौर पर निशाना साधते हुए पुष्कर ने कहा कि फिलहाल एक व्यक्ति पार्टी से ऊपर हो गया है। पार्टी में स्वतंत्र आवाज रखने की गुंजाइश नहीं बची है।

पंकज पुष्कर बृहस्पतिवार को विधानसभा में मीडिया से बात रहे थे। पुष्कर ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार आम लोगों की कमाई को फिजूल में खर्च कर रही है। 21 संसदीय सचिवों को सरकार ने भले ही लाभ के पद से बाहर कर दिया है, लेकिन लोगों के पैसे पर उन्हें गाड़ी व कार्यालय की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन

केजरीवाल पर साधा निशाना

 पूरी प्रेस कॉंफ्रेंस में हालांकि पुष्कर ने सीधे तौर पर केजरीवाल का नाम नहीं लिया। लेकिन परोक्ष रूप से उन्हें कटघरे में खड़ा किया। पुष्कर ने आप के कार्यकर्ताओं  की सरकार में नियुक्ति और मोटे भत्ते पर भी सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि विधायकों का वेतन 56 हजार रुपये है। जबकि कार्यकर्ताओं को एक लाख से ऊपर वेतन दिया जा रहा है। पुष्कर ने विज्ञापन के मद में पांच सौ करोड़ रुपये की राशि आवंटित करने पर सवाल उठाया।

पुष्कर यहीं नहीं रुके। उन्होंने सरकार पर नेहरू विहार की एक भ्रष्ट राशन की दुकान के रद्द लाइसेंस को बहाल करने का भी आरोप लगाया। बता दें कि पंकज पुष्कर टीम योगेंद्र से जुड़े रहे हैं। योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण समेत बागी नेताओं को जिस समय पार्टी से निकाला गया था, पुष्कर इनके साथ खड़े थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें