फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप विधायक अमानतुल्ला ने महिला के आरोपों को बताया झूठा, जारी की सीडी 

Sun, 24 Jul 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमानत उल्लाह खां
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी का कहना है कि दिल्ली पुलिस शिकायतकर्ताओं पर दबाव बनाकर उनसे झूठे बयान दिलाकर आप विधायकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रही है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस को यह निर्देश सीधे केंद्रीय गृह मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय से दिए जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी दिल्ली संयोजक दिलीप पांडे ने प्रेस वार्ता में कहा कि आप विधायकों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करने के लिए दिन-रात काम किया जा रहा है। 

विधायक अमानतुल्ला खान ने कहा कि जिस महिला ने मेरे खिलाफ शिकायत दी थी, उस महिला पर दिल्ली पुलिस ने दबाव बनाकर झूठा बयान दिलवाया।
Trending Videos
विज्ञापन

'एसएचओ ने दबाव बनाकर आरोप लगाने को कहा'

पु‌लिस - फोटो : file photo
दरअसल ,उस महिला का 10 जुलाई 2016 को मेरे पास फोन आया था, तब मैं मेरठ में था। उसने मुझे बिजली की समस्या के बारे में बताया था, जिस पर मैंने उन्हें उस समस्या का जल्द हल निकालने की बात कही थी। 

उसके बाद वह एक शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंच गई, जिसमें मुझ पर धमकी भरे लहजे में बात करने का आरोप लगाया। उन्होंने एक सीडी भी प्रेस वार्ता में जारी की। 

दावा किया गया कि इस सीडी में साफ-साफ शब्दों में वो शिकायतकर्ता महिला किसी तीसरे व्यक्ति से कह रही है कि उस पर एसएचओ ने दबाव बनाकर विधायक पर झूठे आरोप लगाने के लिए कहा। ताकि विधायक पर मामला दर्ज हो सके। महिला ने यह स्वीकारा है कि एसएचओ के कहने पर ही वह ज्वाइंट कमिश्नर से भी मिली।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें