फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP की 'पोल-खोल' प्रेस कॉन्फ्रेंस: 'एग्जिट पोल्स मतगणना को प्रभावित करने की कोशिश', संजय सिंह का BJP पर आरोप

Mon, 03 Jun 2024 06:37 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क,  दिल्ली

सार

संजय सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा कि एग्जिट पोल अपने आप में बेहद ही हास्यास्पद है। यूपी में इंडिया गठबंधन का 7% वोट शेयर बढ़ाया गया। वहीं एनडीए का 4% वोट शेयर घटाया गया। इसके बावजूद इंडिया गठबंधन को सीटें कम मिलती हुई दिखाई गई हैं।
विज्ञापन
आप सांसद संजय सिंह - फोटो : x/AAP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना शुरू होने से ठीक एक दिन पहले आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एग्जिट पोल्स को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। संजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि एग्जिट पोल्स के द्वारा भाजपा जनता को भ्रमित और मतगणना को प्रभावित करने की नाजायज कोशिश कर रही है। एग्जिट पोल्स खुद ही खुद को गलत साबित कर रहा है। एग्जिट पोल करने वाली एजेंसियों ने खुद को एक्सपोज कर दिया है। 

विज्ञापन

संजय सिंह ने एक पत्रकार वार्ता में बोलते हुए कहा कि एग्जिट पोल अपने आप में बेहद ही हास्यास्पद है। यूपी में इंडिया गठबंधन का 7% वोट शेयर बढ़ाया गया। वहीं एनडीए का 4% वोट शेयर घटाया गया। इसके बावजूद इंडिया गठबंधन को सीटें कम मिलती हुई दिखाई गई हैं और एनडीए गठबंधन को ज्यादा सीटें मिलती हुई बताई गई हैं। ये कौन सा एग्जिट पोल है?

विज्ञापन

इन एग्जिट पोल्स के आंकड़े ऐसे हैं, जिन पर शायद भगवान भी भरोसा नहीं करेंगे। कई राज्यों में जो पार्टियां चुनाव लड़ भी नहीं रही हैं, उन्हें वहां जीता हुआ बताया जा रहा है। कई एग्जिट पोल में पार्टियां जितनी सीट पर चुनाव भी नहीं लड़ीं, उससे ज्यादा उन्हें जीती हुई सीट दी जा रही हैं। कई राज्यों में जितनी सीट भी नहीं हैं, उससे ज़्यादा उन राज्यों में चुनाव नतीजों का आंकड़ा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें