फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP सांसद बोले इतिहास बन जाएगी पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) में मचे घमासान के बीच पटियाला से सांसद धर्मवीर गांधी ने पार्टी को सख्त चेतावनी दी है। हालांकि गांधी ने किसी का नाम नहीं लिया है। उनके मुताबिक, 'आप'  के नेता अगर इसी तरह लड़ते रहे तो पार्टी इतिहास के गर्त में चली जाएगी। उनकी नसीहत है कि फिलहाल सिद्धांत और व्यवहार के बीच संतुलन बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन


पार्टी के भविष्य के लिए यही निर्णायक होगा। सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट में धर्मवीर गांधी ने लिखा है कि पार्टी के साथ काम करने वाले सभी लोग पार्टी को किसी एक व्यक्ति की वजह से पसंद नहीं करते।

पार्टी ने उनका जुड़ाव सिद्धांतों की वजह से है। करोड़ों लोगों ने आप से बड़ी उम्मीदें लगा रखी हैं। पार्टी नेताओं को इससे खिलवाड़ करने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन

नेताओं को पार्टी से छल का अधिकार नहीं

गांधी के मुताबिक, 'लाखों की संख्या में लोगों ने पार्टी में यकीन जताया था। मैं 'आप' के सभी नेताओं, चाहे कितने बड़े हों और जमीनी कार्यकर्ता, को चेतावनी देना चाहता हूं कि उन्हें लोगों की उम्मीदों और भरोसे के साथ छल करने का अधिकार नहीं है।'

गांधी ने आगे सवाल किया है, 'क्या हम सिद्धांत और व्यवहार के बीच संतुलन बना सकते हैं, जो हमारे गले की हड्डी बना है।'  पार्टी के सदस्य को अनुयायी बने रहने का चलन बंद करना होगा।

धर्मवीर गांधी का मानना है कि इन मसलों पर सही नजरिया न सिर्फ 'आप' के भविष्य के बेहतर होगा। बल्कि देश के लोगों के लिए भी अहम होगा। पार्टी का भविष्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के हाथ में है। अगर 'आप' के कार्यकर्ता कांग्रेस, बीजेपी, एसपी, बीएसपी आदि की तरह केवल अनुयायी बने रहेंगे तो पार्टी इतिहास बन जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें