फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप विधायकों ने किया BJP का पोल-खोल

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के विधायकों ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर खरीदफरोख्त का आरोप लगाया है। शुक्रवार को दिल्ली विधान सभा की बैठक के बाद विधायक केजरीवाल के साथ मीडिया से रूबरू हुए और इस बात का खुलासा किया।
विज्ञापन


आप विधायकों का आरोप है कि पिछले 48 घंटे में भाजपाइयों ने उनसे संपर्क साध कर कई तरह के प्रभोलभन दिए हैं। ताकि वह भाजपा को सरकार बनाने में सहयोग करें।

आप विधायकों ने बताया कि उन्हें मोदी रकम ऑफर किए जाने के साथ मंत्री बनाए जाने के ऑफर दिए जा रहे हैं। यही नहीं, उनके रिश्तेदारों को भी उनके इलाके में अच्छे पदों पर आसीन कर देने की लालच दी जा रही है।
Trending Videos

15 अगस्त के बाद भाजपा बनाएगी सरकार

तमाम अटकलों के बाद एक बार फिर दिल्ली में भाजपा के सरकार बनाने की चर्चा चल पड़ी है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा 15 अगस्त के बाद जगदीश मुखी के नेतृत्व में दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है।

साथ ही चर्चा है कि इस बार भाजपा उपराज्यपाल से मिलकर खुद सरकार बनाने का दावा पेश करेगी।

हालांकि इन चर्चाओं अभी कई पेंच हैं‌, लेकिन इस बात का खुलासा हो गया है कि भाजपा सरकार बनाने के लिए पूरा जोर लगा रही है।
विज्ञापन

रेल भवन मामले में केजरीवाल को जमानत

दिल्ली में मुख्ममंत्री रहते रेल भवन पर प्रदर्शन करने वाले मामले में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत राखी बिड़लान, मनीष सिसोदिया, सोमनाथ भारती आदि को शुक्रवार को जमानत मिल गई है।

कोर्ट ने शुक्रवार को इन्हें पांच-पांच हजार के मुचलके पर जमानत दी। गौरतलब है कि खिड़की एक्टेशन मामले में तत्कालीन कानून मंत्री सोमनाथ भारती से दिल्ली पुलिस के किए गए व्यवहार से नाराज होकर केजरीवाल धरने पर बैठ गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें