दिल्ली में औरंगजेब मार्ग का नाम बदलकर एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग करने पर सियासत काफी तेज हो गई है। इसे लेकर आम आदमी पार्टी के लिए बड़ी फजीहत खड़ी हो गई है।
गौरतलब है कि सड़क का नाम बदलने को लेकर आप विधायक ही अपनी सरकार के खिलाफ खड़ा हो गया है।
आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को इस फैसले से खासा ऐतराज है। बता दें कि एनडीएमसी ने औरंगजेब रोड का नाम बदलकर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम रोड कर दिया है। बृहस्पतिवार की रात में ही साइन बोर्ड पर से भी नाम बदलकर एपीजे अब्दुल कलाम रोड नाम कर दिया है।