फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर खुदकुशी मामला: विधायक प्रकाश जारवाल का दावा उन पर लगे आरोप झूठे, मांगी जमानत

Wed, 27 May 2020 12:42 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आप विधायक प्रकाश जारवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

डॉक्टर राजेंद्र सिंह की खुदकुशी मामले में गिरफ्तार आप विधायक प्रकाश जारवाल की जमानत याचिका मंगलवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में दायर की गई। याचिका में दावा किया गया है कि प्रकाश जारवाल पर लगाए गए आरोप झूठे हैं और डॉ. राजेन्द्र सिंह की खुदकुशी से उनका कोई लेना देना नहीं है। 

विज्ञापन


याचिका में वकीलों ने कहा कि जेल में प्रकाश जारवाल को भी कोरोना संक्रमण होने का खतरा है। कोर्ट ने पूछताछ पूरी होने के बाद 17 मई को जारवाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

विधायक प्रकाश जारवाल की ओर से वकील मोहम्मद इरशाद और रवि दराल ने याचिका दायर कर कहा कि प्रकाश जारवाल देवली क्षेत्र से विधायक हैं और उनके जेल में रहने से इलाके में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। विधायक को 9 मई को गिरफ्तार किया गया था और पुलिस पहले ही पूछताछ कर चुकी है। वह आगे भी जांच में सहयोग करते रहेंगे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि देवली के दुर्गापुरी इलाके में 18 अप्रैल को डॉ. राजेन्द्र सिंह ने अपने घर में खुदकुशी कर ली थी। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था, जिसमें विधायक प्रकाश जारवाल और उनके सहयोगी कपिल नागर का नाम लिखा था। मृतक के बेटे हेमंत ने विधायक और उनके साथी पर जबरन वसूली, जान से मारने की धमकी देने और खुदकुशी के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें