फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: डॉक्टर खुदकुशी मामले में आप विधायक प्रकाश जारवाल गिरफ्तार

Sat, 09 May 2020 09:35 PM IST
Mohit Mudgal न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जारवाल
विज्ञापन

बीएएमएस डॉक्टर की खुदकुशी के मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जारवाल और सहयोगी कपिल नागर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों को  पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की और फिर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन




शुक्रवार को दक्षिणी दिल्ली के डॉक्टर सुसाइड मामले में आरोपी आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जारवाल और उनके सहयोगी कपिल नागर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। इसके बाद पुलिस विधायक प्रकाश जारवाल और कपिल नागर की तलाश में जुट गई थी।
   

वहीं, जारवाल ने अपनी सफाई में कहा कि मेरे खिलाफ आरोप झूठे और निराधार हैं। जिस व्यक्ति ने आत्महत्या की है, मैंने उससे एक साल से बात तक नहीं की थी।

जानकारी के मुताबिक 7 अप्रैल को प्रकाश जारवाल के दो भाइयों और पिता से दिल्ली पुलिस ने पूछताछ की थी। विधायक प्रकाश जारवाल को दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए दो बार बुलाया था लेकिन वह दोनों बार दिल्ली पुलिस के सामने पेश नहीं हुए ।
विज्ञापन


ये है मामला
बीएएमएस डॉक्टर राजेंद्र भाटी ने 18 अप्रैल को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। डॉक्टर के पास से जो सुसाइड नोट बरामद हुआ था उसमें आप के देवली विधायक प्रकाश जारवाल का नाम था। 

डॉक्टर ने खुदकुशी नोट में लिखा कि विधायक व उसके साथियों ने उसे खुदकुशी करने के लिए मजबूर किया है। नेबसराय थाने में विधायक प्रकाश जारवाल समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को देर शाम तक विधायक के पिता व दो भाई संजय व अनिल से पूछताछ की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें