फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओप्पो मोबाइल फैक्टरी में फिर से शुरू हुआ काम, पहले दिन बुलाए गए केवल 200 मजदूर

Sat, 09 May 2020 07:45 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
ओप्पो मोबाइल फैक्टरी में शुरू हुआ काम - फोटो : ANI
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा स्थित ओप्पो मोबाइल फैक्टरी में शनिवार को फिर से काम शुरू किया गया। लॉकडाउन के बाद पहली बार फैक्टरी में काम शुरू हुआ। इस दौरान 200 कामगार मौजूद थे। सभी को बसों से फैक्टरी लाया गया था। 

विज्ञापन




इतने दिनों तक काम बंद होने के बाद आज फैक्टरी खुली इसलिए फिलहाल पूरा संचालन शुरू नहीं किया गया है, बल्कि केवल रखरखाव का काम चल रहा है। मालूम हो  कि उत्तर प्रदेश सरकार ने कम कामगारों के साथ फैक्टरियों को काम शुरू करने की अनुमति दे दी है। 

इससे पहले शुक्रवार को सैमसंग मोबाइल फैक्टरी ने भी संचालन दोबारा शुरू कर दिया था। करीब 3000 कामगार बसों से फैक्टरी लाए गए थे, जिसके बाद एक बार फिर काम शुरू हुआ।
विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार को शहर के अन्य उद्योगों में भी शुक्रवार को कार्य शुरू हो गया था। सूरजपुर इंडस्ट्रियल एरिया, ईकोटेक-1, ईकोटेक-3, साइट-4 समेत अन्य स्थानों में अनुमति के बाद कार्य शुरू हुआ। 

हालांकि अब भी श्रमिकों का घर लौटना जारी है, जिसके कारण उद्यमियों को चिंता सता रही है। मालूम हो कि शहर में लगभग 40 दिनों से लॉकडाउन के कारण उद्योग में पूरी तरह से कार्य बंद पड़े थे। 

अब 8 मई से उद्योगों में कार्य शुरू करने के लिए शासन और प्रशासन ने कई संस्थानों को अनुमति दी है। इस दौरान पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें