फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी के बाद रिमांड पर भेजे गए आप विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के 21 विधायकों के खिलाफ दर्ज मामलों में कार्यवाही शुरु कर दी है। बृहस्पतिवार को आप विधायक मनोज कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


मनोज कुमार दिल्ली की कोंडली विधानसभा से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। मनोज कुमार पर फर्जी कागजात के आधार पर जमीन बेचने का आरोप है।

उन पर आरोप है कि 2014 में उन्होंने किसी दूसरे की जमीन को अपनी बताकर बेच दिया। इस मामले में मनोज पर छह लाख रुपये एडवांस में लेने का भी आरोप है। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार कर लिया।

हालांकि इस गिरफ्तारी की आलोचना करते हुए आप नेता संजय सिंह ने इसे मोदी सरकार की साजिश करार देते हुए ट्वीट कर कहा है कि दिल्ली में हजारों मामले दर्ज हैं लेकिन आप विधायक के खिलाफ मामले पर दिल्ली पुलिस की इतनी जल्दबाजी में की गई कार्यवाई करना समझ से परे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी लगे गंभीर आरोप

मनोज कुमार पर आईपीसी की धारा 420, 467, 471 और 120बी के ‌तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उन्हें कड़कड़डूमा कोर्ट में पेश किया।

मनोज कुमार पर इससे पहले भी कई गंभीर आरोप लग चुके हैं। दिल्ली में ही दुलारी देवी नामक महिला ने उन पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। इसके अलावा उन पर पुलिस को भड़काने का भी आरोप है।

बता दें कि इससे पहले आप विधायक जितेंद्र सिंह तोमर को फर्जी डिग्री लेने के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है जो फिलहाल जेल में हैँ।

कांग्रेस का आरोप है कि आप के 24 विधायकों पर गंभीर आरोप हैं। आप के पूर्व नेता योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण ने इन नेताओं के खिलाफ ही आवाज उठाई थी, जिन्हें पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें