फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आप विधायक कुलदीप की कार पर हमला, शीशे टूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
- मधु विहार में हुई घटना, विधायक ने लिखित शिकायत में अज्ञात लोगों पर लगाया हमला करने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मधु विहार इलाके में कोंडली से आप विधायक कुलदीप कुमार की कार पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस दौरान उनकी गाड़ी का शीशा टूट गया। विधायक ने अज्ञात लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि उनकी कार का शीशा टूटा है, लेकिन अभी तक की जांच में हमला किए जाने का कोई साक्ष्य नहीं मिला है। विधायक कुलदीप कुमार ने सोमवार शाम करीब सात बजे अपनी कार पर हमला किए जाने की शिकायत पुलिस से की। वह घटना के समय मधु विहार इलाके में किसी से मिलने आए थे। उन्होंने बताया कि मधु विहार के सिंघला स्वीट्स के पास वह गाड़ी खड़ी करने के बाद उससे उतरकर जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने सड़क पार किया और चालक कार से बाहर निकला, इसी दौरान किसी ने उनकी कार पर हमला कर दिया। कार पर किसी ने गोली से या पत्थर से हमला किया है इसका उन्हें पता नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के समय पीसीआर वैन भी घटनास्थल के पास खड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दिल्ली के कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस सड़क पर घटना हुई है वहां वाहनों की आवाजाही होती है, ऐसे में कोई हमला करता है तो इसपर सवाल तो उठता ही है। उन्होंने कहा कि वह इस गुंडागर्दी से डरने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें