फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप विधायक के समर्थकों और बारातियों में झड़प, मौजूद थे MLA

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीपुर के बकौली गांव में सोमवार रात नरेला के विधायक शरद चौहान के समर्थकों व बारातियों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना के समय विधायक भी वहां मौजूद थे। मारपीट में दोनों पक्षों से करीब दस लोग जख्मी हुए।
विज्ञापन


जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दोनों पक्षों की तरफ से अलीपुर थाना पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार ठाकुर दास(52) सपरिवार बकौली गांव में रहता है। सोमवार रात उसकी 24 वर्षीय बेटी की शादी थी। शालीमार बाग से बारात आई थी।

विधायक शरद चौहान अपनी फॉरच्यूनर कार से घर जा रहे थे

बारात नाचते गाते पंडाल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक शादी समारोह में शामिल होकर नरेला के विधायक शरद चौहान अपनी फॉरच्यूनर कार से घर जा रहे थे।

कार चालक ने बारातियों को सड़क से हटाने के लिए हार्न बजाया लेकिन बाराती नहीं हटे। चालक ने कार की रफ्तार बढ़ाकर वहां से निकालने की कोशिश की, इस दौरान कार बारातियों से जा टकराई।

इससे नाराज बारातियों ने चालक की जमकर धुनाई कर दी। आरोप है कि विधायक ने फोन कर अपने कुछ समर्थकों को मौके पर बुला लिया। वहां पहुंचे समर्थकों ने बारातियों की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

विधायक के समर्थकों ने कुर्सियों को तोड़ दिया

विधायक के समर्थकों ने कुर्सियों को तोड़ दिया। मारपीट के डर से कई बाराती भाग गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल हुए लोगों को राजा हरिशचंद अस्पताल पहुंचाया।

उधर, पीड़ित परिवार ने घर में किसी तरह से शादी की रस्म को पूरा किया। बारातियों के भाग जाने व हंगामा की वजह से खाने का सारा सामान उसी तरह पड़ा रहा।

दोनों पक्षों की ओर से थाने में शिकायत दी गई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात चल रही है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि अभी इस बाबत कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें