फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात से गिरफ्तार आप विधायक गुलाब सिंह को बेल, कोर्ट ने कहा- बेमतलब है जेल में रखना

Wed, 19 Oct 2016 04:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गुलाब‌ सिंह
विज्ञापन
आप विधायक को गुजरात से गिरफ्तार कर दिल्ली लाए जाने के बाद आज द्वारका कोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाते हुए उन्हें बेल दे दी। कोर्ट ने बेल देते हुए कहा कि गुलाब सिंह को जेल में रखने का कोई मतलब नहीं है और इससे कोई भी मकसद पूरा नहीं होता। 
विज्ञापन


मालूम हो कि दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के विधायक गुलाब सिंह को  रविवार को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया था। गुलाब सिंह पर दिल्ली में जबरन वसूली का मामला दर्ज है। इस मामले में उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया था। 

गुलाब सिंह की गिरफ्तारी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के एक हफ्ते के गुजरात दौरे के पहले दिन ही की गई थी। आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए रविवार से चुनावी अभियान की शुरुआत की थी।
विज्ञापन


केजरीवाल की रैली से ठीक पहले गुलाब सिंह की गिरफ्तारी को राजनीतिक चाल के तौर पर भी देखा जा रहा था। गौर करने वाली बात है कि गुलाब सिंह आप के गुजरात के सह-प्रभारी भी हैं।

गुलाब सिंह को कोर्ट से राहत मिलने के बाद केजरीवाल ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर हमला बोला। केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार हमें परेशान कर रही है क्योंकि हमारी सरकार अच्छा काम कर रही है।
  Gulab gets bail today. FIR agnst Imran quashed by Del HC yesterday. What purpose is srved? Centre harassing us bcoz Del govt doing gud work — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) October 19, 2016
विज्ञापन

केजरीवाल ने पहले ही जाहिर की थी गिरफ्तारी की आशंका

असल में गुलाब सिंह के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी होने के बाद ही केजरीवाल ने ट्वीट कर आरोप लगाया था कि उनके एक और विधायक के‌ खिलाफ फर्जी मामला बनाकर गिरफ्तार करने की तैयारी की जा रही है।

केजरीवाल ने ट्वीट कर सवाल भी किया था कि क्या 16 अक्टूबर को गुजरात में आप की रैली से पहले गुलाब सिंह को गिरफ्तार किया जाएगा।

हालांकि वारंट जारी होने के बाद ही गुलाब सिंह ने पुलिस को सूचित किया था कि फिलहाल वो पार्टी के काम से गुजरात में हैं और 18 अक्टूबर को वो पुलिस की पूछताछ के लिए पेश हो सकते हैं। इससे पहले पुलिस ने उन्हें रविवार को ही गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें