दंगा मामले में आरोपी आप विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी को अदालत ने शुक्रवार को जमानत प्रदान कर दी। अदालत ने केस की सुनवाई से कई बार गैरहाजिर रहने पर आप विधायक त्रिपाठी को हिरासत में लेकर दो दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।
अदालत ने इससे पहले गैर जमानती वारंट जारी किया था। रोहिणी अदालत के महानगर दंडाधिकारी कपिल कुमार ने अखिलेश पति त्रिपाठी को दस हजार रुपये के निजी मुचलके पर शुक्रवार को जमानत दे दी।
त्रिपाठी मॉडल टाउन से विधायक हैं और उन पर दंगा फैलाने के आरोप में रोहिणी कोर्ट में मुकदमा चल रहा है।