फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से बदसलूकी के लिए आप विधायक मोहनिया को सोमवार तक की जेल

Sat, 25 Jun 2016 05:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
‌द‌िनेश मोहन‌िया सोमवार तक के ल‌िए भेजे गए जेल - फोटो : ट्व‌िटर से
विज्ञापन
खुद पर लगे आरोपों पर सफाई देने के‌ लिए आप विधायक दिनेश मोहनिया के द्वारा बुलाई गई प्रेस कांफ्रेंस में अचानक पुलिस के लोग आ पहुंचे और बीच में ही उन्हें जबरन गिरफ्तार कर अपने साथ ले गए। उन्हें संगम ‌व‌िहार की एक मह‌िला से मारपीट के मामले में ‌ग‌िरफ्तार क‌िया गया था और अदालत ने उन्हें 27 जून तक के ल‌िए न्या‌य‌िक ह‌िरासत में भेज द‌िया गया है।
विज्ञापन


हालांकि आज जब पुल‌िस उन्हें ग‌िरफ्तार करने आई तो मोह‌न‌िया ये कहते रहे कि महिला पुलिस उन्हें खिंचने का प्रयास कर रही है जो गैरकानूनी है। मोहनिया ने आरोप लगाया कि बीजेपी एमएम खान हत्याकांड से लोगों का ध्यान हटाने के लिए ऐसा कर रही है। 

मोहनिया ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि गिरफ्तार करने से पहले उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया गया जबकि, पुलिस का कहना है कि उन्हें कल रात ही नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन


बता दें कि तीन दिन पहले एक महिला के साथ मारपीट करने के बाद संगम विहार के आप विधायक दिनेश मोहनिया पर नया आरोप लगा है। इस बार एक बुजुर्ग ने उनपर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है।

तुगलकाबाद के एक बुजुर्ग राकेश का आरोप है कि जब वो दिनेश मोहनिया को नहीं पहचान पाए और पानी की संकट के बारे में बात की तो आप विधायक ने उन्हें थप्पड़ मारा। विधायक के समर्थकों पर बुजुर्ग का हाथ मोड़ने का भी आरोप है।

गौरतलब है कि संगम विहार के आम आदमी पार्टी विधायक दिनेश मोहनिया पर महिला ने मारपीट व बदसलूकी करने का आरोप लगाया था। दक्षिण दिल्ली के नेबसराय थाने में महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज भी की गई।

पुलिस स्टेशन पहुंचे आप समर्थक

‌द‌िनेश मोहन‌िया को सोमवार तक के ल‌िए भेजे गए जेल - फोटो : ट्व‌िटर से
इस बीच आम आदमी पार्टी के समर्थक बड़ी संख्या में नेब सराय पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हो गए और दिनेश मोहनिया की गिरफ्तारी के खिलाफ नारे लगाने लगे। 

मोहनिया की गिरफ्तारी मामले पर आम आदमी पार्टी ने कहा है कि इससे साफ है‌ कि एलजी एमएम खान मामले में अपना नाम सामने आने के बाद स्वतंत्र जांच को प्रभावित करने के लिए वो पुलिस का इस्तेमाल कर रहे हैं।

पार्टी ने कहा है कि ऐसी क्या आपातकालीन स्थिती पैदा हो गई थी जिसके चलते प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ही उन्हें गिरफ्तार करना पड़ गया। जबकि उन्हें प्रेस कांफ्रेंस के बाद शांतिपूर्ण तरीके से भी गिरफ्तारी की जा सकती थी।
 

एलजी को रिपोर्ट करना बंद करे दिल्ली पुलिस

- फोटो : ani
इस बीच दिल्ली पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि दिनेश मोहनिया को महिला के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मोहनिया पर आईपीसी की धारा 354A और 354B के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

मोहनिया की गिरफ्तारी के बाद हुए प्रेस कांफ्रेंस में आम आदमी पार्टी ने दिल्‍ली पुलिस को चुनौती दी है कि वो बीजेपी नेता महेश गिरी और कंवर सिंह तंवर को गिरफ्तार करके दिखाएं। 

पार्टी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें एलजी के इशारे पर काम करना और उन्हें रिपोर्ट करना बदं करना चाहि‌ए।
विज्ञापन

महिला के साथ बदसलूकी का ये है पूरा सच

दिनेश मोहनिया - फोटो : ANI
इससे पहले पुलिस ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में पीड़िता के सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराए। जे ब्लाक, संगम विहार निवासी जरीना शिकायत में कहा था कि स्थानीय निवासी पानी की समस्या को लेकर विधायक के कार्यालय में 22 जून को शिकायत करने गए।

वहां दिनेश मोहनिया व उसके कुछ साथियों ने महिलाओं के साथ धक्कामुक्की और बदतमीजी की। गालियां देते हुए उन्हें बाहर निकाल दिया गया। उनका यह भी आरोप है कि उन लोगों से कहा गया कि दोबारा आए तो हाथ-पैर तुड़वा दिए जाएंगे। आगे पानी न देने की धमकी भी दी गई।

पुलिस ने 22 जून की रात ही जान से मारने की धमकी देने, बदसलूकी करने और मारपीट करने की धाराओं में दर्ज कर लिया। दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें