फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप विधायक दिनेश मोहनिया कथित छेड़छाड़ के आरोप से बरी, 2016 का है मामला

Mon, 16 Mar 2020 03:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिनेश मोहनिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली की अदालत ने आम आदमी पार्टी के विधायक दिनेश मोहनिया को वर्ष 2016 के कथित छेड़खानी मामले में बरी कर दिया। यह मामला वर्ष 2016 में गोविंदपुरी इलाके में दंगा करने व महिला से छेड़छाड़ करने से जुड़ा है। गौरतलब है कि अदालत ने 2018 में दिनेश पर छेड़छाड़ व दंगा करने की धाराओं में आरोप तय करने के निर्देश भी दिए थे।

विज्ञापन


दिनेश मोहनिया संगम विहार क्षेत्र से विधायक हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दिनेश मोहनिया व योवन शर्मा पर मार्च 2016 में अपने समर्थकों के साथ गोविंदपुरी में एक शख्स के घर में घुसने, मारपीट करने और घर की महिला सदस्य से छेड़छाड़ का आरोप था।

दिनेश मोहनिया इस वक्त आम आदमी पार्टी की उत्तराखंड इकाई के संयोजक हैं और पार्टी ने उन्हें यहां संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी दी है। पार्टी उत्तराखंड का अगला विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें