फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: 'चिल्लर' के चक्कर में फंसा कैश वैन का चालक, पीछे से 72 लाख छूमंतर

Mon, 16 Mar 2020 02:49 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
फरीदाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के सामने हुई 72 लाख की लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फरीदाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब दो बजे एनआईटी-दो स्थित बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच में पैसे लेकर पहुंची कैश वैन के पास नोट बिखेर कर तीन-चार बदमाश 72 लाख रुपये लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन


एसीपी क्राइम अनिल कुमार ने बताया कि कैश वैन में सवार दो लोग बैंक के भीतर गए थे। आरोपी ने बहाना बनाकर सुरक्षा गार्ड को भी बैंक में भेज दिया। 

इसी दौरान एक बदमाश साइकिल से आया और कैश वैन के सामने नोट बिखेर कर वैन के ड्राइवर से कहा कि आपके पैसे जमीन पर गिरे हैं। इस तरह वह चालक का ध्यान भटकाने में कामयाब रहा।
विज्ञापन


इतने में एक तीसरा बदमाश आया और वैन में रखी नकदी से भरा बॉक्स लेकर फरार हो गया। बॉक्स में एसबीआई की एक ब्रांच से लाया गया 72 लाख रुपया रखा था। कैश वैन को बैंक ऑफ इंडिया से भी पैसे लेकर दूसरे एटीएम में डालने थे, लेकिन इससे पहले ही बदमाशों ने वारदात को अंजाम देकर नकदी उड़ा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें