फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप विधायक का खुद पर फायरिंग का आरोप, पुलिस में शिकायत

Thu, 11 Jul 2019 07:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
AAP MLA prakash jarwal
विज्ञापन

आप विधायक प्रकाश जारवाल का दावा है कि दक्षिणी दिल्ली के शनि बाजार रोड पर एक कार्यक्रम में दौरान उन पर तीन गोलियां चली हैं। गोलियां चलाने वाले ने उन्हें पहले भी जान से मारने की धमकी दी है। 

विज्ञापन


इस बारे में जारवाल ने नेब सराय थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी है। दक्षिण जिला डीसीपी विजय कुमार ने दावा किया है कि शुरुआती जांच के बाद पुलिस को फायरिंग के कोई सबूत नहीं मिले हैं। मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला गया था। 

देवली से आप विधायक प्रकाश जारवाल का बुधवार को एक कार्यक्रम था। जारवाल का कहना है कि इलाके में शराब का कारोबार करने वाले एक दबंग के समर्थकों ने भीड़ के बीच से गोली चलाई और फरार हो गए। 
विज्ञापन


प्रकाश का दावा है कि रविवार को भी उन्हें धमकी मिली थी। इसकी मौखिक शिकायत उन्होंने पुलिस से की थी। पुलिस के कार्रवाई न करने पर बदमाश उनका पीछा करता हुआ समर्थकों संग बुधवार के कार्यक्रम में आ धमका। 

प्रकाश जारवाल ने पुलिस को 100 नंबर पर कॉल कर गोलीबारी का आरोप लगाया और इसके बाद शिकायत दर्ज कराने पुलिस स्टेशन गए। शिकायत में जारवाल ने कहा कि आप के एक कार्यकर्ता को भी इस व्यक्ति ने फोन पर धमकी दी थी। 

इसकी रिकार्डिंग उनके पास है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विधायक ने शिकायत दी है। मौके से सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए गए हैं, लेकिन गोलीबारी का फुटेज नहीं दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें