फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप विधायक ने कर्मचारी को बेरहमी से पीटा

Wed, 05 Aug 2015 05:31 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली कैंट से आम आदमी पार्टी के विधायक सुखविंदर सिंह पर नगर निगम के एक कर्मचारी को बुरी तरह से पीटने का गंभीर आरोप लगा है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक कल रात सुखविंदर सिंह ने नई दिल्ली के नगर निगम कर्मचारी की बेरहमी से पीटाई की। जिससे कर्मचारी को गंभीर चोटें आई है और वह अस्पताल में भर्ती है।

मार-पीट का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि फिलहाल पीड़ित कर्मचारी शरीर पर लगी चोट से अस्पताल में जिंदगी के लिए जूझ रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

आप विधायक कल रात से फरार

पुलिस ने सुखविंदर सिंह के खिलाफ तुगलक रोड़ पुलिस थाने में अपराधिक केस दर्ज कर लिया है।

आप विधायक के खिलाफ पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के तहत केस करते हुए एफ आई आर-88/2015  और अन्य कानूनी प्रावधानों के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। पुलिस आप विधायक की तलाश में है लेकिन सुखविंदर सिंह कल रात से ही फरार हैं।

घटना से जहां एक ओर कर्मचारीयों में नाराजगी और रोष है तो वहीं आप विधायक की करतूत उनके स्वभाव और जनता के प्रति जिम्मेदारी की पोल खोलती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें